1600 किलोमीटर की दूरी सायकिल से सफर तय कर सकुशल मेंढ़ा पहुंचे मजदूर
मेंढ़ा=ग्राम पंचायत परसेल पोस्ट मेढा विकास खंड मवई जो कि तमिलनाडु चैन्नई के कॉलठौर नगर में 6 लेवर बोर गाड़ी में काम करने गए थे । उसी समय लाक डाउन होने के वजह सभी मजदूर वहीं फस गए उनका ठेकेदार भी कहीं बाहर का था वो मजदूरों का पूरा मजदूरी का पैसा देकर उन लोगों को अपने अपने घर जाने के लिए बोल दिया और खुद भी अपने घर चले गया अब ये सभी लोग वही फसे हुए थे। ठेकेदार रूम में छोड़ के उन लोगो के लिए कुछ दिन के लिए राशन खरीद कर दे दिया और उसके बाद उन ये सभी लोग अपने पैसे से सब कुछ किराना ओर सब्जी पानी खरीद कर खाना बनाते थे और जब उन लोगो के पास पैसे कम पड़ने लगा तो रहने औऱ खाने पीने में दिक्कत होने लगी जिसके कारण फिर ये लोग अपने अपने पैसे से साईकिल खरीदे और एक सायकिल की कीमत 5300 रूपए के हिसाब से खरीदे 6 साईकिल खरीद के अपने घर के लिये निकल पड़े भूपेंद्र धुर्वे अंजू मसराम संतोष यादव छोटू सिंह शिवा उइके प्रकाश धुर्वे जो वह से 9 मई को अपने घर मंडला जिले के मवई ब्लाक के ग्राम परसेल निकल गए दिन में अधिक धूप होने पर ये लोग दोपहर में छाव में आराम कर लेते थे सुबह और शाम को रात में ठन्डे ठन्डे मौसम में सफर करते चले गए । सेकड़ो किलोमीटर के रास्ता में बहुत से दिक्कतों का सामना करना बहुत जगहों पर इनकी जांच हुई कुछ जगहों पर पुलिस वाले और सामाजिक संघटनो की मदद से लोग खाना पीना उपलब्ध करवाया। कई जगह पुलिस वाले परेशान भी किया। ये लोग तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर कर मंडला जिले में पहुंचे लगभग 1600 किलो मीटर का सायकिल में सफर करके 8 दिन में लगभग आज अपने गाँव सकुशल वापस पहुंच गए इन लोगों के हौसले को देखकर सब दंग है की ये लोग सायकिल में इतना लंबा सफर तय करके आए हैं। गांव में इन सभी लोगों को जांच करवाकर होम क्वॉरेंटाइन करा दिया गया है।।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया इमरान खान की रिपोर्ट मोतीनाला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment