पीने का पानी के लिए तरस रहे सीता रफ्तार के ग्रामीण
अंजनिया ।।।। ग्राम पंचायत जगनाथर क्षेत्र का मामला पंप उगल रहे हवा, पानी के लिए दिन-रात हलाक
रेवांचल टाइम्स के संवाददाता ने देखा तो बाकी में पानी की किल्लत सीतारपतन क्षेत्र बनी हुई है से लगा हुआ ग्राम पंचायत जगनाथर क्षेत्र सीताराम गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मचना शुरू हो जाती है ,गर्मी के दिनों में वाटर लेवल कम होने के चलते अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के हेड पंम्प हवा उगलने लगते हैं ,वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना कई समय से ठप पड़ी हुई है ,जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किया लेकिन उनकी समस्या कई लंबे समय से व्यस्त तस बनी हुई है ,वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार से सम्बन्धित के अधिकारी सहित कई लोगों से पानी की समस्या के बारे में कहा जा चुका है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया पिछले 5 महीने से ग्राम सीता रपटन के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ,जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर नल जल योजना बंद पड़ी हुई है ,वही हैंड पंप भी जो लगातार हवा उगल रहे हैं के बाद कहीं जाकर एक घड़ा पानी निकल पाता है, पानी भरने के लिए महिला पुरुष सहित बच्चे दिनभर हेडपंप के चक्कर लगाते रहते हैं ,वही करोना संक्रमण के चलते पानी की समस्या बढ़ती जा रही है ,जिससे कई लोग भीड़ लगाकर हेडपंप में खड़े रहते हैं। वही जिले के विकासखण्डों के अधिकतर गावो में जलसंकट गहराने लगा है।
वही वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में टोला मोहल्लों ,में पेयजल की गंभीर संकट आन पड़ा है वही हैंडपंप में जलस्तर कम हो गया है, पेयजल कूप में जलस्तर कम होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीणों की माने तो ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को कई बार निवेदन किया गया
सरपंच ग्राम पंचायत जगनाथर के द्वारा बोला जा रहा है हम तो नल की सप्लाई रोजाना चालू करवाते हैं इसके बावजूद भी कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई उनके घर तक नहीं पहुंच पा रही है हम लगे हुए हैं की जल्द से जल्द पानी की सप्लाई हर घर में पहुंचे
रेवांचल टाइम से राकेश पटेल की खबर

No comments:
Post a Comment