जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार बारह अप्रैल को 252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2851 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 552 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 252 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 723 हो गई है और रिकवरी रेट 85.87 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 552 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 967 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 292 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2952 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2633 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।
Monday, April 12, 2021
Home
Jabalpur
Madhya Pradesh
mandla
Top
जबलपुर : शहर में मच रहा कोरोना का कोहराम, एक दिन में मिले 552 नए मरीज....
जबलपुर : शहर में मच रहा कोरोना का कोहराम, एक दिन में मिले 552 नए मरीज....
Tags
# Jabalpur
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Jabalpur,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment