रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला सिवनी के केवलारी जनपद मे कोरोना महामारी के दौरान लगातार जन जागरुकता फेलाने वाले कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा सामग्री भेंट की गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सिवराज सिह चोहान के आह्वान पर जिले के कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में मैं कोरोना वालेंटियर अभियान अंतर्गत जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के द्वारा पंजीकृत कोरोना वोलिएंटियर को किट वितरण किया गया जिसमे टी शर्ट, गमछा ,टोपी, मास्क का सेट है। ये वोलिएंटियर अपने छेत्र में कोरोना के बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहें है।
शनिवार को जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंदेवार द्वारा कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाने वाले कोरोनावायरस को थाना परिसर केवलारी में एसडीओपी भगत सिंह गरोठिया थाना प्रभारी केके अवस्थी, समाजसेवी पत्रकार अशोक बंदेवार, सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल जंघेला की उपस्थिति में सुरक्षा किट प्रदान की गई । एवं उपस्थित जनों द्वारा कोरोना महामारी से क्षेत्र में बचाओ एवं टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करने हेतु शपथ भी ली गई ।
शपथ कार्यक्रम के उपरांत एसडीओपी भगत सिंह गरोठिया एवं थाना प्रभारी केके अवस्थी द्वारा कोरोना वॉलिंटियर्स को क्षेत्र में कैसे खुद सुरक्षित रह कर जन जागरूकता लाना है इस विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।अंत मे जन अभियान परिषद के मेंटर्स राधेश्याम बंदेवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर जन अभियान परिषद के वालंटियर बालकराम डेहरिया, रामकृष्ण डेहरिया, श्रीमती सावरा खान ,श्रीमती नान भाई, जंघेला, श्रद्धा राय ,सौरभ राय, उपस्थित रहे।
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment