मण्डला 9 जून 2021
जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2021 में वर्षाकाल के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला स्तर पर कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश खम्परिया मो.नं. 9425359361 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंगौर, राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख मो.नं. 9424340912 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधीक्षक कक्ष, कार्या, कलेक्टर में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-251079 है।
स्थापित आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम सम्पूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा जिसमें सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी पृथक से लगाई गई है। वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन एवं अतिवृष्टि, बाढ़ इत्यादि से संबंधित जानकारियाँ, सूचनाएँ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में प्राप्त की जायेगी। कंट्रोल रूम में आने वाली समस्त जानकारियों से प्रभारी अधिकारी पूर्णतः अवगत रहेंगे तथा बाढ़, वर्षा एवं क्षति से संबंधित प्रतिदिन अद्यतन जानकारी रखेगें तथा रजिस्टर संधारित करेंगे तथा यथास्थिति जानकारी उच्चाधिकारियों एवं राहत आयुक्त कार्यालय को भेजने हेतु जिम्मेदार होगें।
Wednesday, June 9, 2021
Home
collector
collector-mandla
collectorate
jila-aapda-prabandhan
mandla
mandla top
जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित
जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित
Tags
# collector
# collector-mandla
# collectorate
# jila-aapda-prabandhan
# mandla
# mandla top
Share This
About digital bharat
mandla top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment