आज के दौर में बदलती लाइफ स्टाइल के चलते शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो रही है। वहीं ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और लोग ब्लंडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का अधिक सेवन कर रहे हैं लेकिन आप को बता दें कि अब आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है। ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने वाली दवाओं के सेवन से डिप्रेशन या बाइपोलर डिसार्डर का खतरा हो सकता है।
ब्लड प्रेशर दवा के साइड इफेक्ट्स- बता दें कि ब्लडप्रेशर कंट्रोल के लिए कैल्शियम चैनल ब्लॉकर से पैरो में सूजन आने की समस्या हो सकती है और सिर दर्द की समस्या भी खड़ी हो सकती है ब्लडप्रेशर की ये आम दवा है।
वहीं लिसिनोप्रिल दवा भी हाई ब्लड प्रेशर (Blood pressure) को कंट्रोल करने वाली दवा है। बता दें कि अगर आपको किडनी या लीवर से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो आपके लिए ये दवा बड़ी मुसीबत बन सकती है। इसलिए आपको इस दवा को नहीं खानी चाहिए। इस दवा को खाने से चक्कर सिरदर्द और खांसी जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती है।
मेटोप्रोलोल की दवाई हाई ब्लड प्रेशर (Blood pressure) में ली जाती है लेकिन ये दिल की धड़कन को कम कर देती है। इसलिए ये दवाई दिल की बीमारी है या सर्कुलेशन प्रॉब्लम के मरीजों को नहीं खानी चाहिए। ओल्मेसर्टन इसे प्रेगनेंसी के दौरान लेने से बचने की आवश्यकता है। इसे खाने से एलर्जी, चक्कर आना, शरीर में कमजोरी की समस्याएं हो सकती है।
No comments:
Post a Comment