रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला में आये दिन मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है कभी पद के दुरूपयोग के लिए तो कभी भ्रष्टाचार के लिए तो कभी सरकारी धन में हेराफेरी कर ग़बन करने को लेकर पर कुछ होता नजर नही आरहा केवल ये समाचारों की सुर्खियों तक ही सीमित होकर रह जाता है और जिम्मेदार इसे केवल एक ख़बर समझ कर पड़ आगे आने वाली ख़बर का इंतज़ार करते है कि अब अगली समाचार क्या छपना है पर आज जिले में भ्रष्टाचार और भ्रस्टो कि संख्या में काफी इज़ाफ़ा हो चुका है।
वही जानकारी के अनुसार नैनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालासुंदर का मामला सामने आया है जिसमे उपयंत्री और सरपंच सचिव रोजगार सहायक के मनमाने रवैया के चलते कैसे ग्रामीणों को मिलने वाली मुलभुत सुविधाएं में आखिर कैसे भय मुक्त भ्रष्टाचार कर रहे जो बिना तकनीकी स्वीकृति और बिना बेस की बना दी सीसी सड़क वही जनपद पंचायत के एसडीओ साहब को जानकारी नहीं और सचिव सरपंच और उपयंत्री ने आहरण कर ली राशि आखिर इन पर कार्यवाही करेगा कौन शायद इसी कारण आज ये जिला प्रशासन की कार्यवाही से भय मुक्त हो चुके है और सरकारी धन में अपनी बकैती समझ लूट मचा रखी हुई है।
सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत के चलते बन रही गुणवत्ताविहीन सड़क और पंचायत में कर रहे है। घोटाला
नैनपुर प्रदेश के मुखिया लाख भले कुछ भी कह ले मगर रा भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि उनकी आदत पड़ चुकी होती है। उन्हें मालूम है। कि ज्यादा से ज्यादा शिकायत होगी। और जांच होगी मगर जांच अधिकारी को कैसे सांठगांठ कर हमें दबाना है। भ्रष्टाचारियों को अच्छे से आता है। वही प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मगर भ्रष्टाचार को रोकने वाले अधिकारी भी भ्रष्ट होते नजर आ रहे हैं। वही बालासुंदर के सरपंच पति और सरपंच सचिव और उपयंत्री मिलकर घोटालों की बाढ़ ला दिए हैं बिना सहमति के लाखों के काम कर रहे हैं। मगर शिकायतें होती है बी है तो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता और वह मामले को दबा जाते हैं जिससे साफ होता है कि उन्हें प्रशासन का किसी प्रकार का कोई डर नहीं है और उनके हौसले बुलंद हैं।
ग्राम पंचायत पालासुन्दर में उपयंत्री सचिव और सरपंच ने आखिर कैसे बना दी बिना बेस किये सड़क,
वही जानकारी के अनुसार बन रही सड़क का विरोध किया तो सरपंच उपसरपंच और सचिव शिकायत कर्ता को सरेआम धमकी दे रहे वही इससे साफ जाहिर होता है कि सरपंच और सचिव ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत उपयंत्री मिलकर किस स्तर का पालासुंदर का आया है। जिसमें ग्राम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मगर देखना यह पंचायत पालासुंदर में वार्ड नंबर 7 में है कि क्या ग्राम पंचायत में बनाने सीसी सड़क का निर्माण किया जा वाली रोड की जांच होती है। या नही रहा है जिसमें उपयंत्री मरावी सचिव की एक बार फिर यह मामला दब ने बुधराम सरपंच उपसरपंच के द्वारा कर कागजों में रह जाएगा। और बिना देश की सड़क बनवा दी जा भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हो रही है वही जब ग्राम वासियों ने जाएंगे।
वहीं सरपंच पति और सचिव उपयंत्री मिलकर पंचायत में लाखों के काम कागजों में चला रहे हैं मगर जो विरोध करें उसका सामाजिक विरोध करवा देते हैं जिसके कारण ग्रामीण आगे आने से डरते है।
इनका कहना है।
हम ग्राम वासियों के द्वारा बन रही सीसी सड़क निर्माण में गुणवतःहीन निर्माण कार्य को लेकर विरोध और शिकायत की गई थी। मगर जनपद पंचायत नैनपुर के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है जिससे लगता है कि जो भ्रष्टाचार हो रहा उसमे सभी जिम्मेदारो की कही न कही भूमिका नजर आ रही है। जो शिकायत के बाद भी सब जिम्मेदार मौन साधे हुए है।
रामू धुर्वे
वार्डपंच 16 पालासुंदर

No comments:
Post a Comment