रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले के स्कूलों में मरम्मत कार्य हो रहा है वह केवल और केवल दिखने के लिए किया जा रहा इन कार्यो में कोई भी गुणवत्ता नजर ही नही आ राह है जिससे लोगों को यह लग रहा है कि स्कूलों की मरम्मत कार्य के नाम पर ठेकेदारों को जिला प्रशासन सरकारी धन का खुला लाभ देने के लिए ये कार्य कराए जा रहे है इन कार्यो की गुणवत्ता तकनीकी अधिकारी तो नकार ही रहे साथ मे जिन जिन स्कूलों में मरम्मत कार्य चल रहे उन स्कूलों में पदस्थ शिक्षक भी विरोध जता रहे पर कुछ कर नही पा रहे क्योंकि बड़े अधिकारियों जो इन्हें टेंडर के माध्यम से भेज कार्य करवा रहे है। स्कूलों में जो मरम्मत के कार्य चल रहे वह सब ठेकेदार सत्ता पक्ष के जाने माने पदों में वह या उनके रिस्तेनाते हैं आसीन है। और इन ठेकेदार ने मरम्मत के नाम पर खुली लूट मचा रखी हुई जिससे स्थानीय लोगो और शिक्षकों में भी नाराजगी नजर आ रही और ये मरम्मत के कार्य हो रहे वह चाहे मंडला मुख्यालय हो या फिर नैनपुर, भुआ बिछिया वीजादांडी, मवई, निवास, आज इन भ्रस्ट और तानाशाही रवैये के चलते सरकारी पैसो में किस कदर बर्बादी हो रही है पर करे भी तो क्या क्योंकि इस अंधे बहरे की नगरी में कोई न सुनने वाला है न देखने वाला है। वही सूत्रों की माने तो इस जिले में जो भी भ्रष्टाचार ग़बन या अनिमितता पद का दुरूपयोग होता है वह सब बड़े मंत्री विधायक के इशारे पर होता है और इन्हें भी अच्छा खासा आर्थिक लाभ होता है। वही जिले की मुखिया कलेक्टर में लगातार दौरा कर इन स्कूलों में ठेकेदारो के द्वारा जो मनमाने तरीके और गुवतत्ताहीन कार्य कर रहे है उन्हें निर्देश दे रही है कि कार्यो में प्रगति लाये और गुणवत्तापूर्ण कार्य करे।
वही दूसरी ओर जिले के प्रमुख जिम्मेदार सहायक आयुक्त इन्हें बचाते नजर आ रहे है स्थानीय लोगों की और विभाग के तकनीकी अधिकारी उपयंत्री भी इन कार्यो का विरोध जता कर ठेकेदारो को नोटिश पे नोटिश दे रहे पर ठेकेदार इनकी नोटिश को अपने ठेंगे पे ले रहे है शायद इन सत्ता पक्ष के ठेकेदारो को पता है किस सरकार हमारी है मंत्री भी हमारे है और ये सरकारी धन आया है ये भी हमारा है। अधिकारी कर्मचारी तो केवल अपनी निरीक्षण की जिम्मेदारी निभा रहे है जो इन्हें कार्य दिया गया है वह कर रहे है और हमे जो कार्य दिया गया है हम कर रहे है और हमे जो करना है वह हम करेंगे क्योंकि सब कुछ तो हमारा ही है कोई कुछ नही कर सकता है। शायद इसलिए स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यो केवल लीपापोती कर रहे वीज़ा दांडी निवास के साथ साथ भुआ बिछिया का भी बुरा हाल है इन स्कूलों में मरम्मत कर चल रहा है वह जिला प्रशासन को ईनाम देना चाहिये क्योंकि जो ठेकेदार है वह पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई बातए जा रहे है और इनकी भी जिले में अच्छी खासी पकड़ है इस लिए इनके कार्य तो पहले से सुर्खियों में जाने जाते है।
वही सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा जिले के 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं में मरम्मत का कार्य कराया जारहा है जो कि संबंधित ठेकेदारों द्वारा गुणवक्ता हींन कार्य हो रहा है लेकिन उसके बाउजूद जनजातीय विभाग मंडला के सहायक आयुक्त विजय तेकाम उक्त निर्माण कार्य को सही बताने में तुले हुए है। जबकि उन्ही कार्यो को जनजातीय विभाग के उपयंत्री राजेश परमार गुणवक्ता हीन बताते हुए ठेकेदार जाकिर हुसैन को कई नोटिस दे चुके है। लेकिन फिर भी जनजातीय विभाग मंडला के मुखिया विजय तेकाम उक्त ठेकेदार के कार्यो को सही बताने में तुले हुए है। अब सवाल यह उठता है नोटिस देने वाला उपयंत्री झूठा है या ठेकेदार को बचाने वाले सहायक आयुक्त।
ठेकेदार भाजपा का जिलाध्यक्ष इस लिए कार्यवाही नही हो रही
जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा कराए जारहें मरम्मत कार्यो को लेकर निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले भी आपत्ति जता चुके है साथ ही विधायक ने कहा था जो ठेकेदार क्षेत्र के शैक्षिणक संस्थाओं में कार्य कर रहा है बो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष है साथी मंत्री जी का बहुत ही खास व्यक्ति है इस लिए जिले के संबंधित अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे है।
मरम्मत कार्यो को लेकर हम कोर्ट जाएगे- बीडीसी पुट्टा,
बीजाडांडी विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जनजातीय विभाग द्वारा कराए जारहें मरम्मत कार्यो को लेकर जब क्षेत्रीय बीडीसी व शिक्षा समिति सदस्य राजेंद्र पुट्टा से बात की गई तो उनका साफ कहना था हम उक्त मरम्मत कार्य को लेकर जनजातीय सहायक आयुक्त और जिला कलेक्टर को जाँच हेतु बोल चुके है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई जाँच या उक्त ठेकेदार पर कार्यवाही होती नजर नही आरही है इस लिए हमने निर्णय लिया है कि हम लोग उक्त मरम्मत कार्य को लेकर कोर्ट जाएगे। क्योंकि जिन शैक्षणिक संस्थानों में मरम्मत कार्य चल रहे है उनमें हम आदिवासी भाई बहनों के बच्चे पढ़ते है और हम उनकी जान माल के लिए कोई खतरा नही उठा सक्ते। चाहे कुछ भी हो जाए हम दोषियों पर कार्यवाही कर वाएंगे।
राजेंद्र पुट्टा
बीडीसी बीजादांडी



No comments:
Post a Comment