रेवांचल टाईम्स - जिले में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाये जाने को लेकर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी ने बताया कि जिले में रेत का अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है, प्रशासनिक एवं राजनैतिक संरक्षण के कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है खुलेआम NGT की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुये नदियों के सीने छलनी कर रहे हैं दिवारी गाँव के बुडनेर नदी में नदी के अंदर मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है आलाम यह है कि नदी के बीचों बीच बड़ी बड़ी मशीनों के जरिये रेत निकाली जा रही है, खनिज विभाग एवं रेत कारोबारियों के मिलीभगत के यह संभव नहीं है। हमने महोदय जी से मांग किया है कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाये एवं संलिप्त कारोबारीयों एवं जबाबदार अधिकारियों पर संवैधानिक कार्यवाही किया जाये अन्यथा की स्थिति में हमें उग्र अंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा और इसकी जबाबदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले में रेत का अवैध कारोबार जामकर फलफूल रहा है, आये दिन समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में आ रही खबरें यह सबित करने के लिए काफी है कि जिला प्रशासन रेत माफियाओं व खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने में अब तलक नाकाम रहा है, महोदय आदिवासी आंचल अटूट खनिज सम्पदा से भरा पड़ा है जिससे कि भरपूर राजस्व प्राप्त किया जा सकता है, और जानकारी प्राप्त हो रही है कि प्रशासनिक एवं राजनैतिक संरक्षण के कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है खुलेआम NGT की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुये नदियों के सीने छलनी कर रहे हैं दिवारी गाँव के बुडनेर नदी में नदी के अंदर मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है आलाम यह है कि नदी के बीचों बीच बड़ी बड़ी मशीनों के जरिये रेत निकाली जा रही है, खनिज विभाग एवं रेत कारोबारियों के मिलीभगत के यह संभव नहीं है। महिला कांग्रेस मांग करती है कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुये संलिप्त कारोबारीयों एवं जबाबदार अधिकारियों पर संवैधानिक कार्यवाही किया जाये अन्यथा की स्थिति में हमें उग्र अंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थिति रहीं।


No comments:
Post a Comment