BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संभागीय उपायुक्त द्वारा किये गये संलग्नीकरण की जानकारी जिले मे नही , कार्यालय सहायक आयुक्त से सूचना अधिकार के तहत नही मिल पा रही जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 13, 2023

संभागीय उपायुक्त द्वारा किये गये संलग्नीकरण की जानकारी जिले मे नही , कार्यालय सहायक आयुक्त से सूचना अधिकार के तहत नही मिल पा रही जानकारी



रेवांचल टाईम्स - मण्डला /निवास जिले मे आदिवासी जनजाति कार्य विभाग के अधीनस्थ संचालित स्कूलों की लापरवही थमने का नाम नही ले रही, जिनको लेकर कुछ तथाकथित विकास खण्ड मे बैठे आला अधिकारी खुला संरक्षण देने मे नही चूक रहे। क्योंकि उनके द्वारा स्कूलों मे हो रही अनियमितताओं या लापरवाहियों मे पर्दा डालते हुए, सहायक आयुक्त आदिवासी जनजाति कार्य विभाग को पूरी जानकारी नही दी जा रही है। 

        जानकारी अनुसार संभागीय उपायुक्त जनजातीय  कार्य  विभाग जबलपुर द्वारा जिले मे कुछ शिक्षकों को जबलपुर या अन्यत्र संलग्नीकरण किया गया जिसको लेकर दिनांक  03/11/2023 को सूचना अधिकार के तहत सहायक आयुक्त से जानकारी चाही, जिला कार्यालय मे सूचना अधिकार की जानकारी के आभाव मे दिनांक 10/11/2023 को जानकारी दिये जाने हेतु संभागीय उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी भेजने का निवेदन किया गया किन्तु कार्यालय उपायुक्त द्वारा आज दिनांक तक कोई जानकारी नही दी गयी। इस पर प्रश्न उठता है की जब सहायक आयुक्त आदिवासी जनजाति कार्य विभाग मण्डला को इसकी जानकारी नही है तो संलग्न किये गये शिक्षकों को जिले की संस्था से कार्य मुक्त किस विभाग या अधिकारी द्वारा किया गया जो बड़ी अनियमितताओं की श्रेणी मे आता है। जिला प्रशासन को संज्ञान मे लेने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment