रेवांचल टाईम्स - मण्डला दोपहर 2 बजे श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रम्हनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य पश्चिम आम्नाय द्वारिका पीठाधीश्वर अनंत श्री सम्पन्न स्वामी सदानंद जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। शंकराचार्य महाराज यहां पर एक धर्मसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की भव्य तैयारी की जा रही है। धर्मगुरू पं. नीलू महाराज ने बताया कि जिला मुख्यालय के मेहर बाबा कुटी प्रागंण देवदरा में 17 दिसंबर से 25 दिसम्बर तक आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का संगीतमय आयोजन किया जाना है। जिसकी शुरूआत धर्मसभा से की जाएगी। शंकराचार्य गुरूदेव ने अपना बहुमूल्य समय देते हुए आज आने की सहमति दी है। उनका कटरा बायपास में धर्मप्रेमी भव्य स्वागत करेंगे यहां से उन्हें गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल लाया जाएगा जहां पर सामाजिक लोगों से जगतगुरू मुलाकात करेंगे और धर्म व सनातन के बारे में विस्तार से अपने विचार धर्मप्रेमियों के बीच सांझा करेंगे। यहां से वे अंजनिया स्थित वरदान आश्रम जायेंगे जहां पर उनकी पादुका पूजन होगा।
Thursday, December 14, 2023
जगतगुरु शंकराचार्य का आगमन आज मेहर बाबा कुटी प्रागंण में..
Tags
# adivasi jila mandla
Share This
About digital bharat
adivasi jila mandla
Labels:
adivasi jila mandla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment