BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर के युवा समाजसेवी नवनीत तिवारी और उनके साथियों द्वारा जनमानस की सेवा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 6, 2020

जबलपुर के युवा समाजसेवी नवनीत तिवारी और उनके साथियों द्वारा जनमानस की सेवा

अमावस की रात चाहे कितनी भी काली क्यों ना हो किंतु प्रातः का सूर्य प्रकाश लेकर ही आता है कोरोना संकटकाल में मानवता के कई पहलुओं को देखा गया जहां एक तरफ जमातीयो ने आसंवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना को भयावह स्वरूप दिया वही युवा समाजसेवियों ने जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर कोरोना को हराने के लिए प्रयास कर रहे हैं

       जबलपुर के युवा समाजसेवी नवनीत तिवारी और उनके साथियों द्वारा जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर जनमानस की सेवा की जा रही है लॉक डाउन की शुरुआत से ही नवनीत तिवारी और उनके साथियों के द्वारा मास्क का वितरण जरूरतमंद लोगों तक किया गया, ऐसी छात्र-छात्राएं जो लॉक डाउन के दौरान जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में फंस गए थे उन तक राशन एवं अन्य सामग्री का वितरण लगातार किया गया,अंध मूक दिव्यांग बच्चों एवं अनाथ बच्चों के छात्रावासों में 1 माह का कच्चा राशन चावल दाल आटा तेल मसाले एवं अन्य सामग्री पहुंचाई गई!
          मां नर्मदा तट पर परिक्रमा वासियों को जो लॉक डाउन के दौरान फंस गए थे उनको प्रतिदिन विगत 40 दिनों से कच्चा एवं पक्का भोजन  श्री विचित्र जी महाराज के सानिध्य में वितरित किया जा रहा है,पुलिस के जवानों को मास्क सैनिटाइजर एवं पी.पी.ई.किट का वितरण नवनीत तिवारी मित्र मंडल द्वारा किया गया नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं इस महामारी के दौरान प्रशासन का सहयोग कर रहे कोरोना फाइटर्स को मास्क हैंड ग्लब्स सैनिटाइजर का वितरण किया गया,जबलपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 200 गरीब परिवार जिनके पास ना राशन कार्ड था और ना ही भोजन की व्यवस्था उन को चिन्हित कर उनको एक माह का कच्चा भोजन की व्यवस्था की गई विगत 1 हफ्ते से जो मजदूर बाहर से जबलपुर आ रहे हैं या जबलपुर से अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं उनको भोजन पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं विवेक पटेल और सम्राट प्रधान के द्वारा की जा रही हैं व्यवस्थाओं में कुशल निगम,गौरव पाठक,आर्यन तिवारी,नितेश कुमार महोबिया,दिनेश शर्मा,शुभम साहू की भूमिका सराहनीय है।

नवनीत तिवारी

No comments:

Post a Comment