BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: नगर में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायते, अध्यक्ष ने दिया जल्द सुधार का आश्वासन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 6, 2020

डिंडोरी: नगर में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायते, अध्यक्ष ने दिया जल्द सुधार का आश्वासन

नगर में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायते, अध्यक्ष ने दिया जल्द सुधार का आश्वासन

रेवांचल टाइम्स डिंडोरी,  6/05/2020, नगर पंचायत द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति के माध्यम से इन दिनों गंदा पानी आने की शिकायते आ रही है, वार्ड 1,2 और 10 से बहुत से लोगो ने नल से गंदा पानी आने की शिकायत की है।

इस समस्या को लेकर रेवांचल टाइम्स ने नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तेकाम से चर्चा की तो उन्होंने इन शिकायतों पर नगर पंचायत के अमले के साथ फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किए जाने और वहां पानी ठीक  है फिर भी सेंपल पी एच ई को भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर सार्वजनिक की जावेगी और संभावना ये है कि पाईप लाइन्स में कहीं से लिकेज के चलते पानी की आपूर्ति में लोगों के नलो में गंदगी आने की संभावना है और इसके लिए भी अमले को निर्देश जारी कर दिया गया है।
रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment