जहाँ पूरे देश मे एक तरफ लोग कोरोना वायरस महामारी की जंग लड़ रहै है वही देश के कोरोना योद्धाओ को फूल माला ताली शंक बजाकर पुष्प वर्षा कर सम्मान कर रहे है।
वही मंडला जिले के मवई विकास खण्ड के ग्राम खलोड़ी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद खलोड़ी में पदस्त बसन्त कुमार मराबी (फार्मासिस्ट) एक अपवाद स्वरूप मामला सामने आया है, स्वस्थ कर्मी के द्वारा हॉस्पिटल में उपचार कराने आये हुए लोगो के साथ शराब के नशे में गन्दी गन्दी गालियो के साथ मार पीट करने तक उतारू हो चुका है जहाँ एक तरफ भारी मात्रा में दूसरे राज्यो व जिलो से मजदूर व लोग आ रहे है जो अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जिले में प्रवेश कर रहे जिससे इस महामारी से बचाब कर सके।वही ऐसे में इन लाचार लोगो के साथ अगर स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा इस तरह से बर्ताब करना निदनीय है
वही स्थानीय लोगों व ग्राम पंचायत खलोड़ी के सरपंच के द्वारा बार बार समझाईस भी दी गई वही बसन्त मराबी के द्वारा केंद्र में न रहने व गाली गलौच को लेकर मौके में ही एक पंचनामा बनाकर थाना मोतीनाला के थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर उक्त स्वास्थ्य कर्मी की मेडीकल जाँच करवाते हुए अनुसाशत्मक कार्यवाही करने की गुहार लगाई जिससे लोगो का समय मे उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण हो सके जिससे जिले के लोग कोरोना जैसी महामारी से बच सके।
वही खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलोड़ी का निरीक्षण कर शिकायत को सज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।
रेवांचल टाइम्स से संकट मोचन की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment