भुआबिछिया
देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के देश के हर प्रदेश, संभाग, जिला, विकास खण्ड और हर गांव अपने-अपने स्तर पर कोरोना को खत्म और कोरोना से बचाओ हेतु एक मजबूत प्रयास और बड़ी लडाई लड़ रहे है। इसी बीच नगर बिछिया के युवा कोंग्रेसियों के द्वारा नगर के वार्ड नम्बर 6 से सेनेटाइजर का छिड़काव शुरु किया गया साथ ही वार्ड नं 7 व वार्ड न 8 को सेनेटाइज़िंग किया गया। साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे में व कोरोना से बचाओ हेतु जानकारी दी गई। इस पर नगर के रहवासियों का कहना है कि इस संकट के घड़ी में नगर के युवा सामने आ रहे हैं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। वैसे भी अब हमारा जिला ऑरेंज जॉन में आ खड़ा हुआ है। लेकिन हमारे जिले के लोग घर पर रहने की बजह बाहर घूमते हैं देखते जाते है सोशलडिस्टेंस का पालन नहीं किया जाता हैं। हम लोग चाहते है कि सरकार व प्रशासन के द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किए जाते है उन्हें नगर बिछिया साथ-साथ जिलेवासी भी प्रशासन के निर्देशों को कड़ाई से पालन करे। ताकि कोरोना को हम इस लड़ाई में हरा सकें। साथ कॉंग्रेसी युवाओं का कहना है प्रशासन के दिशा निर्देशो को पालन करते हुए हम हर मोर्चे पर खड़े हैं आज गुरुवार हैं और सेनेटाइज़िंग का ये हमारा पहला दिन हैं नगर के कुछ गली मोहल्लों में आज सेनेटाइज़िंग किया गया। आने दिनों में भी लगातार सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। और हम चाहते हैं कि नगर के हर गली मोहल्ले सेन्टाइज़िंग हो। सब घर पर रहे और सुरक्षित रहें। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। साथ ही नगर बिछिया व जिलेवासियों से अपील है कि वो घर से बार न निकले जब तक कोई बेहद जरूरी काम न हो, अगर कोई बेहद जरूरी काम से घर से बाहर निकलता है तो वो मास्क लगाये और सोशलडिस्टेंस का पालन जरूर करे। ताकि हमारा जिला कोविड-19 से कोसों दूर रहे। नगर के इस सेनेटाइजर छिड़काव कार्य में रानू राजपूत, जगदीश कसार, शोभित रावत, प्रफुल्ल तिवारी, शुभाष(टोनी)मिश्रा, टीका तुमराली, अमन राजपूत, महेंद्र डोंगरे इन सभी युवाओ के द्वारा किया गया।
रेवांचल टाइम्स से - प्रहलाद उइके भुआ बिछिया

No comments:
Post a Comment