जबलपुर। थाना शहपुरा अंंतर्गत आज सुबह खनिज विभाग ने छापा मारकर अवैध रेत भर रहे चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टे्रक्टर-ट्राली जब्त की गई।
जानकारी अनुसार सुवह मुखबिर से सूचना मिली कि मालकछार रोड शीतलपुर घाट तरफ से एक बिना नम्बर का सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की रेत भरकर ले जायी जा रही है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, मालकछार रोड पर सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर आता दिखा, जिसकी ट्राली में रेत भरी हुयी थी। जिसे रोककर पूछताछ की गई। चालक सुरेन्द्र झारिया उम्र 28 वर्ष निवासी भिटौनी शहपुरा से रेत के परिवहन के संबंध में दस्तावेज पूछने पर रायल्टी नहीं होना बताया, आरोपी ट्रेक्टर चालक द्वारा अवेैध रूप से रेत का परिवहन करना पाया जाने पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

No comments:
Post a Comment