BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लव, धोखा फिर युवक की हत्या ...प्रेमिका ने बहन के साथ मिलकर किया मर्डर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, June 11, 2021

लव, धोखा फिर युवक की हत्या ...प्रेमिका ने बहन के साथ मिलकर किया मर्डर



जबलपुर। सिहोरा के हरगढ़ के जंगल में मिले युवक के नरकंकाल की गुत्थी सिहोरा पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या की गई थी। यह वारदात उसकी प्रेमिका ने अपनी बहन के साथ अंजाम दिया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिहोरा एसडीओपी कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि 24 मई को हरगढ़ के जंगल में एक नरकंकाल मिला था। थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक एमपी 20 एमएल 0796 भी मिली थी। इसी बाइक से युवक की पहचान 15 किमी दूर सिहोरा के गुरजी निवासी सोनू पटेल (25) पिता तुलसी राम पटेल के रूप में हुई थी। सोनू की शादी 12 मई को हुई थी। शादी के चार दिन बाद 16 मई को वह मोबाइल सुधरवाने सिहोरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। सिहोरा में 16 मई की देर रात 11.50 बजे बड़े भाई नारायण पटेल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

नरकंकाल में लिपटी थी जूट की रस्सी

सोनू पटेल के नरकंकाल के गले में जूट की रस्सी लिपटी थी। थोड़ी दूरी पर बियर की केन पड़ी थी। उसके चप्पल और फटे कपड़े भी पड़े थे। पुलिस ने नरकंकाल और घटनास्थल की फोटो को मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट भोपाल भेजा था। वहां एक्सपर्ट टीम ने ढांचे को रिक्रिएट कर अपना अभिमत दिया था। इस रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद खितौला पुलिस ने 10 जून की रात में प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज किया।

प्रेमिका से कड़ी पूछताछ हुई उगला सच
एसडीओपी कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हत्या के इस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच की गई। इस दौरान पता चला कि मृतक का शादी के पहले किसी युवती से प्रेम संबंध थे पुलिस ने युवती का पता करते हुए उससे पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। प्रेमिका कहना था कि मृतक ने उसके साथ शादी का वादा किया था परंतु शादी किसी और से कर ली।

No comments:

Post a Comment