BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय अस्पताल में कोरोना से जंग जीत चुके पुलिसकर्मियों में ब्लैक फंगस की जा रही है जाँच... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 13, 2021

शासकीय अस्पताल में कोरोना से जंग जीत चुके पुलिसकर्मियों में ब्लैक फंगस की जा रही है जाँच...



रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी  बहुल्य जिला डिंडौरी में आज दिनांक को डिंडोरी के जिला शासकीय अस्पताल में कोरोना से जंग जीत चुके  पुलिसकर्मियों में ब्लैक फंगस एवं अन्य पोस्ट कोविड समस्याओं की जांच करने के लिए तीन दिवसीय पोस्ट कोविड स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया । 

डिंडोरी एसपी संजय सिंह और एएसपी विवेक कुमार लाल ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए शिविर का आयोजन कराया है । पोस्ट कोविड स्वास्थ्य शिविर में पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित क़रीब 20 पुलिसकर्मी जांच कराने पहुंचे। 

दौरान स्वास्थ्य जाँच सभी की बीपी शुगर, ईसीजी एवं ब्लड से सम्बंधित डी ड़ायमर एवं कोविड से सम्बंधित सभी जाँच करायी गयी, डॉक्टरों के मुताबिक किसी में गंभीर बीमारी या दुबारा कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं।

कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के बीच ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कोरोना से जंग जीत चुके पुलिसकर्मियों के उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।डॉक्टरों ने बीपी और शुगर से पीड़ित पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने की सलाह दी है ।

यह शिविर दिनांक 11.06.21 से 13.06.21 तक जिला शासकीय चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित किया गया है ।7

No comments:

Post a Comment