BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन 4 राशि के लोग बातचीत से ही जीत लेते हैं भरोसा और दिल, क्या आप भी इसमें हैं शामिल? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 13, 2021

इन 4 राशि के लोग बातचीत से ही जीत लेते हैं भरोसा और दिल, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?



कुछ लोगों का स्वभाव शांत होता है। वह किसी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बातचीत में अच्छे होते हैं। वो हर किसी से बेझिझक बात कर लेते हैं। असल में इन लोगों को अपनी बात कहने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं होती है।

ऐसे लोगों के पास अपने आसपास मौजूद लोगों को सहज महसूस कराने की क्षमता होती है। ऐसे लोगों को मिलनसार कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया है जो बातचीत में अच्छी और मिलनसार बताई गई हैं। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन- मिथुन राशि वाले अच्छे दोस्त साबित होते हैं। ये अंजान लोगों से भी बात करने की क्षमता रखते हैं। ये अपने आसपास के लोगों को इतना सहज महसूस कराते हैं कि वो अपने राज साझा करने से भी नहीं कतराते हैं। मिथुन राशि वालों को दोस्ती निभाना और दूसरों का विश्वास जीतना आता है।

2. तुला- तुला राशि वाले भरोसेमंद और अच्छे दोस्त बनते हैं। अगर आप इनसे कोई राज साझा करते हैं तो ये उसे अपने तक ही रखते हैं। ये दूसरों से अपनी आलोचना पूरे ध्यान से सुनते हैं। ये बातचीत में अच्छे माने जाते हैं।

3. वृश्चिक- इस राशि के लोग अपनी बातों से ही दूसरों का आधा कष्ट दूर करने की क्षमता रखते हैं। ये उन बातों को भी नोटिस कर लेते हैं जो दूसरे नहीं कर पाते हैं। इन राशि वालों से बात करने भर से लोग अच्छा महसूस करते हैं। ये आपको आपकी ब्राइट साइड दिखाते हैं।

4. कुंभ- कुंभ राशि वाले नॉन-जजमेंटल और खुले विचारों के होते हैं। ये दूसरों के साथ अपनी फीलिंग्स साझा करने में महसूस करते हैं। यह अपनी बातचीत से सामने वाले का विश्वास जीतने की क्षमता रखते हैं।

No comments:

Post a Comment