BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश में बढ़ते ईंधन के दाम के विरोध में विधानसभा निवास कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, June 11, 2021

देश में बढ़ते ईंधन के दाम के विरोध में विधानसभा निवास कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन...

रेवांचल टाईम्स :- निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने सड़कों पर एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं साइकिल चलाकर जताया विरोध





निवास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा निवास कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को निवास के पेट्रोल पंप के प्रदर्शन किया। इसके जरिये मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध हुआ। निवास विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया ने बताया कि आंदोलन पूर्णत: कोविड-19 के प्रोटोकाल के पालन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम का विरोध करने कमर कस ली। इसके तहत देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हुआ। विधानसभा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन हुआ। कांग्रेस का कहना है कि देश में लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आम जनता को कोरोना काल में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों के पास पैसे भी नहीं हैं। शासन की अव्यवस्थाओं कारण लोगों की कमर टूट चुकी है। उसके बाद भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाते जा रहे हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। देश के सभी पेट्रोल-पंपों में कांग्रेस की सभी विंगों के कार्यकर्ता मिलकर प्रदर्शन करने में जुटे। इस प्रदर्शन को जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल द्वारा इस पूर्ण समर्थन दिया गया




निवास विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले ने जताया विरोध निकाली साइकिल मार्च

निवास विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले ने निवास के गज्जूदेवरी स्थित पेट्रोल पंप से साइकिल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर देश के प्रधानमंत्री चुप हैं। वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। यह सरकार जनता को लूटने का काम कर रही हैं। महामारी के दौर में देश में ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस कारण खाद्य सामग्रियों के दामों में 25-30 फीसद की वृद्धि हुई है। सरकार उद्योगपतियों और अपना खजाना भरने के लिए ईंधन के दामों में वृद्धि कर रही है। आपदा के समय महंगाई कम करके जनता की मदद करनी चाहिए। शहर के तीनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने 12 पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक डॉ अशोक मर्सकोले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तारा परस्ते, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया, कांग्रेस नेता घनश्याम सूर्यवंशी, हितेंद्र गोस्वामी जीवन ठाकुर नवीन दुबे सचिन चौकसे चांद खान यशवन्त टेकाम नारायण मरावी सचिन परोहा संचित जैसवाल समीर साहू टिल्लू बर्मन नमन साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment