रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में अपराधियों के दिन व दिन हौसले बुलंद होते जा रहे है और पुलिस विभाग केवल अपनी जेब की ओर ही ध्यान दे पा रही है जब जिले के पुलिस कर्मियों के मकान सुरक्षित नही है तो आम जनता क्या सुरक्षित रहेगी ये एक बड़ा सवाल है।
इन दिनों पूरे जिले में माफ़ियाराज चल रहा अबैध शराब, गली गली सट्टा, जुआ, चोरी ऐसी कोई वारदात नही है जो अभी कुछ से नगर से लेकर गांव गांव तक नही हो रही है अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहै है और पुलिस केवल सीधे साधे लोगो को परेशान कर रही कभी हेलमेट चेकिंग के नाम पर तो मास्क के नाम पर कभी वो चेकिंग और ये चैकिग के नाम पर खुली वसूली अभियान चल रहा है और जिम्मेदार तो इस जिले में तो है ही नही है जो कुछ कर सके या कहे कि इन्हें भी अपनी जरूरत के हिसाब से समय समय मे हप्ता महीना मिल जाता है जिस्से ये सब जान कर भी अनजान बने हुए है दुर्भाग्य है इस जिले का जो ऐसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मिले है।
अब तो अपराधियों की हिम्मत इतनी हो चुकी है कि दुकानों में पेट्रोल डाल कर आग तक लगा रहे है अब वो दिन दूर नही जब नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर बेखौफ अपराध करेंगे और पुलिस देखती रहेंगी।
वही अब धीरे धीरे निवास की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर फिर खड़े हुये सवाल निवास में बस स्टैंड से चंद मीटर स्थित एक कपडे सिलाई दूकान में अज्ञात तत्वों के द्वारा पट्रोल डाल कर आग लगाने का किया गया प्रयास, दुकान मालिक ने पुलिस को लिखित शिकायत थाना निवास के अंतर्गत संचालित मार्केट में कोहिनूर ट्रेलर्स की सिलाई दुकान में बीती रात्रि कुछ अज्ञात तत्वों के द्वारा पीछे के दरवाजे से पट्रोल डाल कर आग लगने की कोशिश की गई, इस वारदात की जानकारी दुकान मालिक को अपनी दुकान खोलने पर लगी।
जिसकी शिकायत दुकान मालिक के द्वारा निवास थाने में दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुरे मामले को देखा वही दुकान मालिक का कहना है की जिन अज्ञात लोगो के द्वारा यह कार्य किया गया वे चोरी या और किसी के इरादे से नहीं बल्कि दुश्मनी या द्वेष जलन की भवना के चलते किया गया हो सकता है। पर गनिमत रही की दुकान में आग लग नहीं पाई नहीं तो पूरी दुकान में रखा लाखो का समान जलाकर खाक हो जाता है।
वही जानकारी के अनुसार अज्ञात तत्वों के द्वारा आग लगाने के लिए कफ़ सीरप की 100ml की शीशी में पेट्रोल लेजाकर दुकान में आग लगाने का प्रयास किया है।
No comments:
Post a Comment