BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत रायगांव का पोषक ग्राम सलीवाड़ा में नल जल योजना 7वर्षो से बंद पड़ा है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, February 20, 2022

ग्राम पंचायत रायगांव का पोषक ग्राम सलीवाड़ा में नल जल योजना 7वर्षो से बंद पड़ा है







रेवांचल टाइम्स  - विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगांव में नल जल योजना का कार्य शुरू किया गया था

सरकार के प्रतिनिधि अपनी योजनाओं का चाहे जितना ढिंढोरा पीटते रहे किन्तु धरातल तो हकीकत बयां कर ही देता है फिर भी जिम्मेदार देखने सुनने व मानने को तैयार ही नहीं है लगने लगा है कि पंचायती राज तो सिर्फ पुस्तकों में सिमट कर रह गया है इसके संचालन के लिए बनाए गए नियम सिर्फ पढ़ने पढ़ाने के लिए है जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कोई उपयोग होता नहीं दिख रहा है 

 पीएचई विभाग की भी दिख रही लापरवाही

इस रायगांव पंचायत में पीएचई विभाग ने भी मौके का पर्याप्त फायदा उठाया है l यहाँ वर्ष 2017-18 में एक बार पाइपलाइन बिछा दी गई थी सप्लाई  भी दिखाने के लिए लगाई है किंतु इस योजना से एक बूंद पानी नहीं मिला और अब पुनः जल जीवन मिशन के तहत पूरे गांव में ओपन पाइप लाइन डाल दी गई है l घरों में नल के कनेक्शन भी कर दिए गए हैं 1 साल हो गया अभी तक दूसरी बार भी इस विभाग का पानी किसी को नहीं मिल पाया है और ओपन डाली पाइप लाइन टूट रही है l इस योजना में कितनी राशि खर्च कर दी गई किसी को नहीं मालूम जय हो पंचायती राज की l पंचायतों को ठेकेदारों ने भी लूटा लूट मचा रखा है शासन प्रशासन भी अनसुनी कर रहा है  ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गुलबंशा मरकाम , सचिव गोपाल पटेल, रोजगार सहायक निश्चल मिश्रा, ग्राम सलीवाड़ा समाजसेवी लोकसिंह मरकाम, मोती लाल मरावी अन्य ग्रामवासी का सहयोग रहा l

No comments:

Post a Comment