BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया पुतला दहन पटवारी परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 19, 2023

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया पुतला दहन पटवारी परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग

 





दैनिक रेवांचल टाइम्स - बिछिया पटवारी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व युवा उपाध्यक्ष कोविंद सिंह ठाकुर के आव्हान पर व विधानसभा बिछिया के विधानसभा अध्यक्ष अमन राजपूत के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शव यात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार का विरोध किया गया। पटवारी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर मंगलवार को  कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शव यात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार का विरोध किया गया। एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं द्वारा बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष की सौरव साहू की उपस्थिती में शव यात्रा निकालकर जनपद पंचायत कार्यालय बिछिया से थाना बिछिया तक निकाली गई वहीं एनएसयूआई के छात्र छात्राओं द्वारा विनोद रंगमंच के सामने मुख्यमंत्री की शव यात्रा में आग लगाई तो बिछिया पुलिस के जवानों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया जिसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ जो धक्का-मुक्की भी हुई  इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष सौरभ साहू के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही पटवारी परीक्षा में सीबीआई जांच करते हुए इस दौरान हुई धांधली के कारण परीक्षा रद्द कर दोबारा फिर परीक्षा करवाने की मांग की गई शव यात्रा के दौरान एन एसयू आई विधानसभा अध्यक्ष अमन राजपूत ने बताया कि कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जो पटवारी भर्ती को लेकर परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें घोर अनियमितता भ्रष्टाचार एवं एक वृहद घोटाला दर्शित हो रहा है पटवारी भर्ती परीक्षा पटवारियों की भर्ती के विरोध में पूरे प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन परीक्षार्थियों के हित में एवं मध्य प्रदेश शासन के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रही है जिसके तारतम्य में मंगलवार को हमारे द्वारा जनपद पंचायत बिछिया के सामने से गांधी गेट बिछिया के सामने तक शव यात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ो युवा छात्र एवम समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष को भी सिंह ठाकुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी विधायक नारायण सिंह पट्टा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी , युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास साहू , शशांक गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि वहीद खान ,जोश सिंह ठाकुरन, शिवानंद गोस्वामी टेकराम राय , झुन्ना ठाकुर ,प्रणव लोध अरुण पांडे , प्रशांत बर्मन , प्रणय  भंडारी ,आयुष ऊइके संजय आर्मो अर्पित उइके सरफराज खान बिट्टू राठौर अभिषेक राजपूत , अक्षत झरिया निखिल राजपूत ,टीकाराम तुमराली ,वीरू परते ,शिवम नामदेव ,जाहिद खान राहुल ढोलुरिया अंकित रजक एवं अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment