BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिक्रमण और भवनों के डिस्मैटल की बैठक संपन्न, हुए सर्वसहमति से पारित प्रस्ताव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 19, 2023

अतिक्रमण और भवनों के डिस्मैटल की बैठक संपन्न, हुए सर्वसहमति से पारित प्रस्ताव...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड नारायणगंज नगर में अतिक्रमण को लेकर जागरुक नागरिकों ने बैठक रख एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमे अतिक्रमण करियो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात रखी गई

            वही जानकारी के अनुसार नारायणगंज नगर में मंगलवार को पड़रिया ग्राम पंचायत में शासकीय भूमि पर काबिज अवैध कब्जे और बालक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला भवनों के डिस्मैटल के विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पंचायत प्रशासन और पंच सरपंच और पत्रकार बंधु तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे


भवनों के डिस्मैटल और अतिक्रमण हटाने प्रस्ताव हुए सर्वसहमति से पारित

नारायणगंज नगर में चुटका परियोजना के अंतर्गत नए शाला भवनों का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए पुराने भवनों का डिस्मैटल किया जाना है जिसके लिए ग्राम पंचायत से अनुमति मांगी गई थी जिसके लिए पंचायत द्वारा सभी की सहमति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है और भवन निर्माण कार्य में अवरूद्ध पैदा करने वाले अवैध अतिक्रमण को भी हटाने का प्रस्ताव पारित बैठक में किया गया


बच्चों की पढ़ाई ना हो प्रभावित, शिफ्ट करने की तैयारी


नए स्कूल भवन के बनने तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना है इसके लिए पंचायत द्वारा स्कूल को दूसरे भवनों में शिफ्ट किया जाएगा इस हेतु जल्द ही पंचायत प्रशासन और समिति द्वारा भवन की चयन प्रक्रिया भी कर ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment