रेवांचल टाईम्स - निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने गठित टीम के सदस्यों को विधानसभावार दी जिम्मेदारी*
जबलपुर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 8 दिसम्बर को निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा फेज-3 के लिए टीम गठित की गयी है, टीम विधानसभावार गठित की गई है, जिसके नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी, एवं केन्ट विधानसभा के लिए उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा के लिए सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी, मध्य विधानसभा के लिए सहायक आयुक्त श्रीमती रचयिता अवस्थी, एवं पश्चिम विधानसभा के लिए सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन को जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में निगमायुक्त श्री वानखड़े ने बताया कि दिनांक 14 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाएॅं उपलब्ध कराये जाने विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यात्रा के सुनियोजित एवं सफल संचालन के लिए नगर निगम की सम्पूर्ण विधान सभाओं के लिए सहायक आयुक्त श्री चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह संकल्प यात्रा नगरीय क्षेत्र के सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी इसके लिए संबंधितों को निर्देश जारी किये गए हैं।

No comments:
Post a Comment