रेवांचल टाईम्स - कौशल विकास संस्थान में कुलपति प्रो मिश्र ने किया छात्र छात्राओं से परिचर्चा
कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने परिचर्चा के दौरान छात्र छात्राओं की रुचि की जानकारी ली साथ ही कहा कि सफलता हेतु नियमित संयमित विश्राम और समय का प्रबंधन के साथ रुचि आधारित कार्य करने की प्रेरणा दी।व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास के तहत चलाये जा रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशलोंमुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों, सर्टीफिकेट पाठ्यक्रमों एवं सी.बी.सी.एस. के तहत कौशल विकास के विभिन्न मॉड्यूल्स,व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल,उद्यमिता विकास,कम्प्यूटर एप्लिकेशन, कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल लिट्रेसी फिनांसियाल एवं बैंकिंग एडुकेशन,लाइफ स्किल,लीडरशिप स्किल के साथ साथ रोजगार, स्वरोजगार,उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों - पी.जी. डिप्लोमा इन गाइडेन्स एन्ड काउंसलिंग, फ़ैशन डिज़ाइन एवं सिलाई प्रशिक्षण आदि के पाठ्यक्रमों द्वारा मानवीय जीवन मूल्यों के साथ-साथ फिजिकल/मेन्टल हेल्थ एवं नवाचारों के महत्व और आवश्यकता को सभी शिक्षण विभागों के नवागत छात्र-छत्राओं को आवश्यकतानुसार पाठ्यक्रम बनाया गया है।प्रो मिश्र ने छात्र छात्राओं को अपनी-अपनी स्किल को जानने और उस पर सतत कार्य करते रहते के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान के डॉ अजय मिश्रा ने बताया कि समय समय पर छात्र छात्राओं को कार्यशालाओं के माध्यम से कौशल विकास संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाता है जो की समय की आवश्यकतानुसार होती है जिसमे हजारों छात्र छात्राओं को लाभ प्राप्त होता है।।
इस अवसर पर कौशल विकास संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. मीनल दुबे, इं. महावीर त्रिपाठी,डॉ सुनील चौधरी, सुश्री प्रियंका सिंह, श्रीमती स्वाति राय, डॉ. निशा डहेरिया, श्री नंद यादव आदि सभी सदस्य एवं बी वॉक-एम.एल.टी., कौशल विकास के योग, अर्थशास्त्र, फिजिक्स, हिंदी विषयो के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment