रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में सट्टा लिखने वाले अब आधुनिक हो चुके है अब पूरा खेल डिजिटलाइज हो गया है पेन कॉपी हुई पुरानी अब पूरा खेल ऑनलाइन और मोबाईल से ही खेला जा रहा सटोरिये और खाई बाजो ने बेठे बैठे लाखों करोड़ों रुपये का खेल खिला रहे है और जिम्मेदार विभाग को जानकारी होने के बाद भी जान कर अनजान बन बैठे हुए है।
आखिर सट्टा पट्टी खाईबाज को पुलिस प्रशासन क्यों दे रहा बढ़ावा, शिकायतो के पश्चात भी नहीं की जा रही है सट्टा पट्टी कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही?
मण्डला जिले के थाना बम्हनी बंजर मैं इन दिनों सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार अपने चरम उत्कृष्ट सभी सीमा को पार करते हुए अपने शाबाब पर है और यहां के रहवासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है, यहां पर पूरे नगर मैं जगह जगह पान ठेलो,चाय दुकानों, किराना स्टोर, जनरल स्टोर,एवं और भी ऐसे अनेक ठीहे बने हुए हैं जहां पर बेरोकटोक धड़ल्ले से बगैर किसी डर और भय के सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार सरेयाम चल रहा है जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है किन्तु किसी की मजाल कि जो सट्टा पट्टी के इस गैर कानूनी कार्य मैं संलिप्त व्यक्तियों और इसे बढ़ावा दे रहे, संरक्षण प्रदान कर रहे लोगों के खिलाफ कानूनी निष्पक्ष उच्चस्तरीय कार्यवाही की जा सके ।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर रात दिन सट्टा पट्टी के पूरे गेम चलाया जा रहा है, बस स्टैंड, मंदिर परिसर,चाय पान ठेलो मैं स्थानीय लोगों के अलावा आस पास के ग्रामीण अंचलों से आये सट्टा खिलाड़ियों का जमघट लगा रहता है। यहां के प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बताया है कि बम्हनी बंजर मैं विगत काफी दिनों से सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार बड़े जोरों से चलाया जा रहा है, स्थानीय खाई बाज की पहुंच और चमचमाते नोटों के आगे सभी नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं। लगातार सिकायतो के भी सट्टा पट्टी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों और खाई बाज के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे इनका हौसला बुलंद दिखाई दे रहा है।
जिला कलेक्टर मण्डला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्डला से बम्हनी बंजर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जन मांग की गई है और बम्हनी बंजर मैं धड़ल्ले से संचालित सट्टा पट्टी के इस अवैध कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाया जा जिससे यहां पर शांति और अमन चैन हमैशा बना रहे,आज लोग सट्टा पट्टी के चक्कर में पुरी तरह लुट रहे, जिससे इनके घरों में आये दिन झगड़े होते हैं और चोरियां भी हो रही है। इस तरफ शीघ्र कानूनी कार्यवाही कर इस कारोबार को बढ़ावा देने और संरक्षण प्रदान करने वालें व्यक्तियों का हौसला पस्त किया जाये।


No comments:
Post a Comment