रेवांचल टाईम्स - नामांत्रण कार्यो में तेजी लाने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
जबलपुर लीज नवीनीकरण एवं नामांत्रण प्रक्रिया को अधिक गति प्रदान करने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने नवीनीकरण एवं नामांत्रण के लिए विचाराधीन प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी प्रकरण विचाराधीन है सभी प्रकरणों का प्रकाशन कराकर वैधानिक प्रक्रिया को अपनाते हुए लीज नवीनीकरण एवं नामांत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया कि यदि कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य संशाधनों की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रस्ताव दें और आवश्यकताओं की पूर्ति कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री वानखड़े ने लीज नामांत्रण एवं नवीनीकरण प्रक्रिया में लापरवाही न बरतने की अधिकारियों को हिदायत भी दी और सभी को निर्देशित किया कि संपदा शाखा से संबंधित अधिकारी कर्मचारी गंभीरता के साथ विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण कर लीज धारकों को राहत पहुॅंचाने की दिशा में कार्य सम्पादित करें। बैठक में अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, प्रभारी अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment