BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: जिले की देशी विदेशी शराब दुकाने में सील दिखावे की, आबकारी की मिली भगत खुलेआम शराब बिक्री - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 24, 2020

मंडला: जिले की देशी विदेशी शराब दुकाने में सील दिखावे की, आबकारी की मिली भगत खुलेआम शराब बिक्री

Wine-
जिले की देशी विदेशी शराब दुकानों को केवल लोगों के दिखाने के नाम पर किया शील
        आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में शहर से लेकर गाँव गाँव तक कच्ची, पक्की शराब खुलेआम धड़ल्ले से बिक रही है जिसकी रोकथाम के लिये आज तक कोई उपाय नही बनाये गए है।सर्वप्रथम यह जिम्मेदारी आबकारी की होती है और साथ ही पुलिस विभाग की भी जिम्मेदारी होती है। वही आज लॉग डाउन के चलते पूरे देश मे कच्ची पक्की शराब की दुकानों को सरकार द्वारा पूरी तरह बंद कर के रखा है। बता दे कि आज नगर हो या ग्रामीण छेत्रो देशी विदेशी खुले आम मिल रही है।आबकारी विभाग के द्वारा मात्र कच्ची शराब ही पकड़ी जा रही है औऱ अपनी खाना पूर्ति की जा रही है।ओर देशी,विदेशी शराब बिक्रताओं को अभय दान दे दिया गया है।
            नैनपुर/ पिंडरई के देशी,विदेशी शराब दुकान बंद करने के आदेशों की उड़ रही धज्जियां,सिर्फ कागजो में है शराब दुकाने औऱ गोदामो को सील किया गया है,दुकानों और गोदामो में विभाग द्वारा ठेकेदारों की मन मर्जी माफ़िक  सील,किया गया लोगो की नजर में है शराब दुकान सील होने के बाद भी बस एक कॉल में ही जगह पर पहुँच रही है शराब वही देशी विदेशी शराब, दोगुने दामो में बिक रही ठेकेदार द्वारा शराब 
       कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी बीमारी के चलते जिले की सभी देशी विदेशी शराब दुकानें है बंद, दुकानें बंद होने के बाद भी ठेकेदारों की बल्ले बल्ले आबकारी विभाग सो रहा कुभकर्णी नींद में।

          कोरोना वायरस के सक्रमण के चलते पूरे देश मे लॉकडाऊन है। पुलिस और प्रशासनिक अमला लोगो की जान की रक्षा के लिए सख्ती से 24 घण्टे ड्यूटी कर रहे है। वही प्रशासन के लोक डाऊन में व्यस्त होने का फायदा जिले के देशी विदेशी शराब माफ़िया आबकारी विभाग की मिलीभगत से ठेकेदारो को फ़ायदा पहुँचाया जा रहा हैं।अवैध शराब कुचियों के माध्यम से गाँव, गाँव गली, गली तक पहुँचाया जा रहा है जिससे लोगो को ओने पौने दामों में शराब बेच कर ठेकेदार की जेब भरी जा रही हैं।और गाँव के अवैध शराब विक्रेताओं द्वारा शराब की किल्लत बताकर लोगो से खूब लूटमार की जा रही है नाम न छापने की शर्त पर कई लोगों ने इस बात की जानकारी देकर हमे यह बताया है। कि
          दरसअल लॉक डाऊन के चलते गत दिनो पूर्व शराब दुकानों को बंद करने के आदेश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार के द्वारा दिए गए थे । पर इस आदेश की धज्जियां शराब के ठेकेदार आबकारी की मिलीभगत से जमकर उड़ा रहे है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मण्डला आबकारी अमले ने नैनपुर की देशी ओर विदेशी शराब की दोनो दुकानें सील कर दी है। मुख्यमंत्री की मंशा थी कि शराब कतई न बिके ओर न लोगो तक पहुँचे जिससे कोरोना जैसी महामारी से लोगो बचाया जा सके। लेकिन नैनपुर शराब ठेकेदार औऱ कर्मचारियों ने अपनी एक्स्ट्रा कमाई के लिए उनकी मंशा पर पानी फेर रहे है। एक तरफ जहा जनता घरों में लोक डाऊन का पालन कर रही है वही देशी विदेशी शराब के ठेकेदार ने लोक डाऊन के नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुये आबकारी अमले के द्वारा सील की गई शराब दुकानों की सील होने के बाद भी दुकानों,गोदामो से ताला खोलकर शराब निकाल कर अवैध शराब विक्रेताओं के यहां शराब पहुँचा जा रहा है । दरअसल ठेकेदार के द्वारा नैनपुर जायसवाल काम्प्लेक्स में 1दुकान व रहवास ले रखी है इन दुकान से रहवास में आने जाने के रास्ते है ऐसे में दूकान की शटर पर लगे तालों में सील तो लगी है पर सील होने के बाद भी तालों को आसानी से खोला जा सकता है। सूत्रों की माने तो  शराब ठेकेदार के द्वारा घर से भी देशी विदेशी अवैध शराब की पेटियां घर से ही सप्लाई की जा रही है। वही लोगो की नजर में दुकानें बंद है पर बिक्री चालू लोगो के स्वाभिमान को रौंदती हुई शराब और परिवार को तोड़ती हुई शराब बंद के बाद भी जगह जगह मिलती है शराब।

No comments:

Post a Comment