BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला नैनपुर: सोसायटियों में राशन लेने उमड़ी हितग्राहियों की भीड़, सोशल डिस्टेसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 19, 2020

मण्डला नैनपुर: सोसायटियों में राशन लेने उमड़ी हितग्राहियों की भीड़, सोशल डिस्टेसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल



सोसायटियों में राशन लेने उमड़ी हितग्राहियों की भीड़, सोशल डिस्टेसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल                   मण्डला नैनपुर . सोसायटियों में राशन लेने हितग्राहियों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई, लेकिन हितग्राहियों नेे सोशल डिस्टेंस का न तो पालन किया और न ही लोगों में कोरोना को लेकर खौफ दिखा। इस तरह की लापरवाही से किसी एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने संचालको व जिला प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

जिला लॉकडाउन है। इस बीच प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण की घोषणा कर राहत दी है। पिछले  7 दिनों से जिले के उचित मूूल्य की दुकानों में राशन वितरण शुरू हो गया है। मेन रोड स्थित उचित मूल्य की दुकान सुबह खुलते ही हितग्राहियों की भीड़ लग गई। राशन लेने गए लोग सोशल डिस्टेसिंग को भी भूल गए। राशन लेने की होड़ में लोग बिना दूरी बनाए कतार में खड़े दिखे। इतने साफ-साफ नजर आता है कि ना तो लोगों में करोनो का भय हैं नहीं सोसायटी संचालक को सोशल डिस्टेंस की परवाह



माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने दिया इस्तीफा

No comments:

Post a Comment