BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमित होने के शक में युवक को पीट-पीट कर मार डाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 24, 2020

कोरोना संक्रमित होने के शक में युवक को पीट-पीट कर मार डाला


अब महाराष्ट्र के थाणे में 34 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक के कोरोना (Covid 19) संक्रमित मरीज होने के शक में उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने शुक्रवार (24 अप्रैल, 2020) को बताया कि यह घटना कल्याण शहर में हुई है। पुलिस ने बताया कि पिटाई के दौरान यह युवक गटर में गिर गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक की पिटाई की यह घटना बुधवार (22 अप्रैल, 2020) को हुई। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से राज्य में जारी लॉकडाउन के दौरान यह गणेश गुप्ता नाम का यह शख्स जरुरी सामान खरीदने के लिए बाहर गया था। बताया जा रहा है कि रास्ते में पेट्रोलिंग कर रहे कुछ पुलिसवालों को देखने के बाद गणेश गुप्ता ने अपना रास्ता बदल दिया और वो दूसरे रास्ते से घर जाने लगा।
इस रास्ते पर कुछ अन्य लोग भी सड़क पर चल रहे थे औऱ उन्होंने गणेश को अचानक पकड़ लिया। इन लोगों को शक हो गया कि यह युवक कोरोना संक्रमित मरीज है और फिर लोगों की भीड़ ने उसपर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान वो गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में एक्सीडेन्टल डेथ का केस दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment