छत्तीसगढ़ के कवर्धा से पैदल चल कर बिछिया तहसील के कुड़ेला पहुंचे लगभग 34 मजदूरों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चेकअप करवाया गया । इसके बाद बिछिया तहसीलदार श्री के. सी. सिंहसार के मार्गदर्शन में डयूटी में लगे राजस्व अमले के पटवारी नितिन यादव और राजकुमार असाटी के द्वारा सभी मजदूरों को कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार की गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी दी गई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ साथ उसका महत्व भी बतलाया गया ।
बिछिया तहसीलदार महोदय के द्वारा 34 लोगों के लिए त्वरित रूप भोजन की सुबह-शाम व्यवस्था करवाई गई इसके अलावा उन लोगों के लिए राशन/सब्ज़ी/आटा/तेल आदि भी उपलब्ध करवाया गया ।
इसी प्रकार बिछिया में शहडोल के लगभग 12 से 13 लोगों की चेकअप के बाद भोजन व्यवस्था के साथ उनके जाने की व्यवस्था भी करवाई गई ।
बाहर से बिछिया क्षेत्र में आये लोगों का लगातार हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण
बिछिया क्षेत्र के ऐसे लोग जो बाहर काम-धंधे को तलाश में गए हुए थे या बाहर ही काम कर रहे थे और 22 मार्च के बाद उनमें से जो भी लोग अपने घर पहुँचे हैं उनका त्वरित रूप स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी बताकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है । शनिवार को बिछिया के वार्ड क्रमांक 15 में रायपुर से आये दंपति का सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार बिछिया के द्वारा चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया ऐसे ही कुड़ेला ग्राम पंचायत में क्वारन्टीन किये गए लगभग 34 लोगों और शहडोल के 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी करवाई गई ।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
राजस्व अमला चला रहा जागरूकता अभियान
बिछिया तहसीलदार के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग के कई कर्मचारियों द्वारा ग्रामों में अपनी ड्यूटी के दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है । हल्के के पटवारियों द्वारा ग्रामों के लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके और स्वास्थ्य विभाग सहित सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के तहत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है। कल नितिन यादव पटवारी गुडली और राजकुमार आसाटी पटवारी कोको के द्वारा अपने साथियों के साथ कई ग्रामों में लोगो को जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया । राजस्व विभाग, पुलिस विभाग , सफाई कर्मचारी सहित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गंभीरता के साथ त्वरित रूप से किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं ।
भुआ बिछिया मंडला से प्रहलाद उइके की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment