लॉक डाउन के चलते नैनपुर पिण्डरई क्षेत्रों में शराब की दुकानें पूर्णतः बंद हैं। ऐसे में शराब की अवैध बिक्री ओर जोरो से बढ़ गई है। नैनपुर पिण्डरई क्षेत्रों में अनेक जगहो पर धड़ल्ले से देशी विदेशी अवैध शराब बेरोक टोक बेची जा रही है। वही दुकान बंद होने के कारण अवैध शराब कारोबारी दो से ढाई गुणा रेट पर शराब की बोतलें बेच रहे हैं। आख़िर पुलिस और आबकारी विभाग इन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई क्यो नहीं कर पा रहा है । कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में 23 मार्च से लॉक डाउन चल रहा है। जहाँ लोगो का निकलने तक कि पावंदी लगाई गई वही आख़िर शराबियों को बड़ी आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है वही जिला प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडकऱ पूरा बाजार को बंद करा दिया है। ऐसे में सभी शराब की दुकानें, होटल बार और बीयर बार सब बंद करा दिए गए हैं। पर शराब के आदी लोग इधर-उधर से शराब का जुगाड़ करने में लगे हैं। वहीं, शराब की दुकानें बंद होने से अवैध शराब कारोबारियों का गोरखधंधा भी धड़ल्ले से चल निकला है। पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर नैनपुर पिण्डरई क्षेत्रों सहित अन्य दर्जनों स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
500 से 1000 रुपए की शराब की बोतल के दो से ढाई गुणा दाम वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा महंगी शराब भी डेढ़ से दो गुना रेट में बेची जा रही है। जिन लोगों ने अपने घरों में पहले से शराब का स्टॉक कर रखा था वह अपने घरों से ही शराब की बोतलें बेच रहे हैं। इसके अलावा शराब ठेकेदार भी गुपचुप शराब गोदामो से निकाल कर कुचियों के द्वारा बिचवाई जा रही है पुलिस और आबकारी विभाग मुक़दशर्क बनके सब देख रहे है।
रिपोर्ट
राजा विश्वकर्मा नैनपुर

No comments:
Post a Comment