कोरोना महामारी के संकट के दौरान लाँकडाउन के होने के बाद से लगातार जनकल्याण मंच व्दारा लोगों को हो रही समस्याओं पर काम करते हुए लोगों को अपनी सेवाएं दी जा रही हैं विगत दिवस जनकल्याण मंच के सदस्य संजय तिवारी भागवत हरदहा चंद्रेश्वर पटैल राजू साहू शारदा श्रीवास प्रशांत तिवारी ओमकार विश्वकर्मा उमेश केवट अनिल हरदहा और राजेन्द्र हरदहा लफरा से पिकअप कर निशुल्क सब्जी वितरण केंद्र लोहन कृषि फार्म सिंगारपुर से हरी सब्जी 6 सौ किलो टमाटर एवं 1 हजार किलो शिमला मिर्च लाकर पूरे लफरा में घर घर सब्जी का वितरण साथ ही ग्राम खारी एवं गंगोरा में भी वितरण करवाया गया जनकल्याण मंच के सदस्य राजू साहू ने अपनी पिकअप से सब्जी का निशुल्क परिवहन किया गया राजू साहू भागवत हरदहा और शारदा श्रीवास स्वयं सिंगापुर जाकर सब्जी लाने में अपना योगदान दिया सब्जी वितरण में शिव कार्तिकेय पप्पू लाल नंदा चंद केवट वीर नंदा राकेश नंदा गोलू नंदा एवं सतीष नंदा ने जनकल्याण मंच को अपना योगदान दिया
राकेश पटेल
रेवांचल टाइम्स
अजनिया

No comments:
Post a Comment