BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: इनका है.. बेरोकटोक अप डाउन जारी, लॉक डाउन की अवहेलना लगातार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 30, 2020

मण्डला: इनका है.. बेरोकटोक अप डाउन जारी, लॉक डाउन की अवहेलना लगातार

मण्डला - नैनपुर एसडीएम महोदया करौना महामारी के चलते मंडला से नैनपुर लगातार अप डाउन कर रही हैं जबकि जिला कलेक्टर के स्पष्ट आदेश व निर्देश है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा मगर नैनपुर एसडीएम के द्वारा जिले के अधिकारियों के फरमान को  अनदेखी की जा रही हैं। और जिला कलेक्टर महोदय इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है ऐसे अनेक अधिकारी कर्मचारी अपडाउन करते नजर आ रहे हैं जिन पर जिला प्रशासन भी उचित जांच करने पर विवश नजर आ रहा है  आखिर क्या मजबूरी है समझ नही आता




जानकारी अनुसार 28 अप्रैल को नैनपुर नगर में कुछ लोग जबलपुर से नैनपुर पहुंचे जिसकी जानकारी  लगते ही स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए डॉक्टर को  उनके घर भेज कर स्क्रीनिंग थर्मल स्वास्थ्य परीक्षण कर अपनी औपचारिकता पूर्ण की गई। परंतु वे लोग जबलपुर से किस संसाधन से आए यह अभी भी चिंता का विषय है उसकी जांच ना ही स्थानीय प्रशासन ने न जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं किया गया जबकि यह  एक गंभीर समस्या जान पड़ती है।
शासन प्रशासन के स्पष्ट आदेश निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति लाक डाउन का पालन करें और एक स्थान से दूसरे स्थान ना जाए अति आवश्यक होने पर ही ई पास से अनुमति लेकर ही आवागमन कर सकते हैं परंतु 28 अप्रैल को जबलपुर से नैनपुर लोगों का पहुंचना बहुत ही चिंतनीय विषय जान पड़ रहा है आखिर प्रशासन इनकी जानकारी लेने पर लापरवाही क्यों बरस रहा है यह नगर वासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस बात की नगर में चर्चा शुमार हो चुकी है कि स्थानीय प्रशासन यह लोग किस संसाधन से नगर में प्रवेश किए इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही शासन प्रशासन से नगर के लोगों के द्वारा जांच करने की मांग की जाती है कल तक इसकी जांच नहीं की गई तो माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को इस बात से अवगत कराया जाएगा ऐसी नगर में चर्चा व्याप्त है

No comments:

Post a Comment