बिछिया सी ई ओ की मेहरबानी से पंच खुले में घूम कर उड़ा रहा नियम-कानून की धज्जियां..
मंडला जिले की ग्राम पंचायत अंजनिया में वार्ड क्रमांक 20 का पंच नीलेश उइके के द्वारा इन दिनों कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाते हुए देखा जा सकता है सम्बंधित पंच का भाई अखिलेश उइके विगत दिनों छिपते-छिपाते जबलपुर जिले से ग्रह ग्राम अंजनिया पहुँचा ओर अपने ही घर पर निवास रत हो गया जहां पर परिवार ने प्रशाशन को बिना बताए उसे अपने ही घर मे शरण दे दिया और इस बात की जानकारी प्रशासन को बताना उचित नहीं समझा जब इस बात की जानकारी अंजनिया पंचायत के जागरूक सरपंच सुधीर मरावी जी को लगी तो इन्होंने तुरंत ही इस बात की जानकारी प्रशासन को दिया कि हमारे ही पंच द्वारा नियम विरुद्ध अपने भाई को शरण दे कर रखा गया है।
इसके बाद में चौकी प्रभारी अंजनिया ,नायबतसीलदार अंजनिया और अंजनिया सरपंच द्वारा नीलेश उइके ओर उसके परिवार को 14 दिन के लिए होम आईसोलेट करके उचित समझाईश देते हुए की 14 दिन तक पूरा परिवार अपने ही घर पर रहे व खुले में कही पर भी न जाये जिससे कि ग्राम में अन्य व्यक्तियों को कोई तकलीफ न पहुँचे।
परन्तु इसके बाबजूद भी संबंधित आइसोलेट पंच द्वारा घर पर न रहकर सुबह शाम खुले में घूम रहा है वो भी बिना मास्क लगाए हुए।इस बात की जानकारी जब गांव वालों ने पंचायत में शिकायत की तो पंचायत सचिव द्वारा लिखित में नीलेश उइके की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया को की गई।
परंतु बिछिया कार्यपालन अधिकारी द्वारा न ही कोई कार्यवाही की गई और न ही इस बात की पुष्टि की गई कि संबंधित पंच को किस वजह से खुले में घूमने की अनुमति दि जा रहा है,इससे पहले भी पंच महोदय पर बिछिया कार्यपालन अधिकारी बहुत ज्यादा मेहरबान होते हुए देखे गए है। कुछ दिनों पहले भी नीलेश उइके के द्वारा कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में प्रशासनिक अधिकारियों पर चिट्टाकशी की गई थी,बिना मास्क के खुले में घूमने को लेकर शिकायत की गई थी पर इन पंच पर कोई कार्यवाही न करते हुए उल्टा इनको कार्यपालन अधिकारी और प्रशासन द्वारा छूट देकर गाँव वालों में एक भय का माहौल जाग्रत किया जा रहा है।
यदि समय रहते पंच नीलेश उइके पर पंचायत स्तर के अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाहीं नही की जाती है तो इससे आमजन में एक गलत संदेश जाएगा क्योंकि संबंधित पंच 14 दिन के लिए होमआईसोलेट पर रखा गया है।जिसके बाबजूद भी उसको खुले में घूमने दिया जा रहा है।
जिस वजह से ग्राम वासियों भारी अप्पति जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment