BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
'मन की बात' में रमजान पर बोले पीएम मोदी- ज्यादा करें इबादत ताकि ईद से पहले कोरोना से मुक्त हो जाए दुनिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 26, 2020

'मन की बात' में रमजान पर बोले पीएम मोदी- ज्यादा करें इबादत ताकि ईद से पहले कोरोना से मुक्त हो जाए दुनिया

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर कोई अपने सामर्थ्य के हिसाब से कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, 'साथियो, रमजान का भी पवित्र महीना शुरू हो चुका है। अब अवसर है इस रमजान को संयम, सद्भावना, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का प्रतीक बनाएं। इस बार हम, पहले से ज्यादा इबादत करें ताकि ईद आने से पहले दुनिया कोरोना से मुक्त हो जाए।
उन्होंने कहा, 'कोई अपनी पूरी पेंशन, पुरस्कार राशि को पीएम केयर्स में जमा करा रहा है। कोई खेत की सारी सब्जियां दान दे रहा है, कोई मास्क बना रहा है। कहीं मजदूर भाई-बहन क्वरंटाइन बाद स्कूल की रंगाई-पुताई कर रहे हैं।'  उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई-बहनों को ही देखिए। वे एक तरफ इस महामारी के बीच अपने खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भी भूखा ना सोए।
साथियो, रमजान का भी पवित्र महीना शुरू हो चुका है। अब अवसर है इस रमज़ान को संयम, सद्भावना, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का प्रतीक बनाएं। इस बार हम, पहले से ज्यादा इबादत करें ताकि ईद आने से पहले दुनिया कोरोना से मुक्त हो जाये: पीएम मोदी https://www.youtube.com/watch?v=1_Dogy8Wzbw 

15 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर हों, सफाईकर्मी हों या फिर अन्य सेवा करने वाले लोग हों। हमारी पुलिस-व्यवस्था को लेकर भी आम लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। हमारे पुलिसकर्मी गरीबों, जरूरतमंदो को खाना पंहुचा रहे हैं, दवा पंहुचा रहे हैं।
पीएम ने कहा कि जिस तरह से हर मदद के लिए पुलिस सामने आ रही है इससे पुलिसिंग का मानवीय और संवेदनशील पक्ष हमारे सामने उभरकर के आया है। हमारे पुलिसकर्मियों ने इसे जनता की सेवा के एक अवसर के रूप में लिया है। हम सभी ने इस सकारात्मकता को कभी भी नकारात्मकता के रंग से रंगना नहीं है।
'देश में चल रहा है बहुत बड़ा महायज्ञ'
पीएम मोदी ने कहा कि ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीजों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया, जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली है-हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है। शहर हो या गांव, ऐसा लग रहा है जैसे देश में एक बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है, जिसमें हर कोई अपने योगदान के लिए आतुर है।

यह भी पढ़ें 


मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप के बिना दिल्ली में किसी को भी घुसने न दें


केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फ्रीज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती


दिल्ली के बाद पांच और राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, सोमवार को ले सकते हैं फैसला


मन की बात- देश का हर नागरिक वायरस के खिलाफ लड़ रहा है लड़ाई : पीएम मोदी


लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सोनिया ने दिए प्रधानमंत्री को पांच सुझाव


शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये


इरफान खान की मां का जयपुर में निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर

No comments:

Post a Comment