BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडौरी: एसडीएम शहपुरा पर लगे रिश्वत लेने के आरोप, मीडिया के पहुंचने पर वाहन सहित हुए फरार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, April 29, 2020

डिंडौरी: एसडीएम शहपुरा पर लगे रिश्वत लेने के आरोप, मीडिया के पहुंचने पर वाहन सहित हुए फरार

एसडीएम शहपुरा पर लगे रिश्वत लेने के आरोप,मौके पर मीडिया के पहुंचने पर वाहन सहित हुए फरार


डिंडौरी ।
डिंडौरी जिले के शहपुरा एसडीएम महेश मंडलोई और नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने डुंडीसरई गांव में एक किसान के खेत में मेड़ बंधान का काम कर शहपुरा लौट रहे जेसीबी मालिक नदीम खान से कंचनपुर और बांकी के बीच में जेसीबी मशीन रूकवाकर 25 हजार रूपये की मांग की । रूपये न देने पर जेसीबी मशीन सील करने की धमकी दी । जेसीबी मालिक नदीम खान ने कर्ज लेकर 20500 रूपए एसडीएम महेश मंडलोई और नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के कहने पर उनके एक पटवारी को दिया । बाकि के 4500 रूपए न देने पर उसकी जेसीबी मशीन को शहपुरा के बटौंधा तिराहे के पास खड़ा कर दिया गया । जब इस बात की जानकारी मीडिया को लगी तभी पटवारी ने एसडीएम को फोन किया कि पत्रकार लोग आ गए हैं । इतने में एसडीएम महेश मंडलोई की गाड़ी चलाते हुए नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और गाड़ी में बैठे एसडीएम महेश मंडलोई दोनों बटौंधा चौराहे के पास पहुंचे और पटवारी को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे । पत्रकारों ने कहा सर इसके पैसे पटवारी ने रखे हैं इसका पैसा लौटा दो । तो नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर गाड़ी चलाते हुए हड़बड़ाहट में पटवारी को लेकर मौके से फरार हो गए ।
इसके बाद जेसीबी मशीन चालक नदीम खान ने इस घटना की लिखित शिकायत शहपुरा थाने में दर्ज कराई है ।
बाइट- नदीम खान ,जेसीबी मालिक

No comments:

Post a Comment