BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलने गया ट्रक चालक, 24 लोग हुए कोरोना संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 26, 2020

समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलने गया ट्रक चालक, 24 लोग हुए कोरोना संक्रमित


भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सरकार लगातार लोगों को निर्देश दे रही है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे इस खतरनाक वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। लेकिन लोगों द्वारा इसका पालन न करने की वजह से हर रोज संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में सामने आया, जहां लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने दी।

इम्तियाज ने बताया कि विजयवाड़ा के ही एक अन्य इलाके में एक और ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से 15 और लोग कोविड-19 के मरीज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों में दोनों घटनाओं से करीब 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के कृष्ण लंका इलाके में समय काटने के लिए ट्रक चालक दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर ताश खेल रहा था जबकि महिलाएं समूह बना कर तंबोला खेल रही थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का अभाव होने की वजह से 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह की एक घटना कर्मिका नगर में हुई। ट्रक चालक ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जिसकी वजह से 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।

वीडियो संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करना संक्रमण बढ़ने का कारण है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि विजयवाड़ा में अब तक कोविड-19 के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं।

गौरतलब हो कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,496 हो गई है और इस वायरस के चलते 824 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 


मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप के बिना दिल्ली में किसी को भी घुसने न दें


केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फ्रीज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती


दिल्ली के बाद पांच और राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, सोमवार को ले सकते हैं फैसला


मन की बात- देश का हर नागरिक वायरस के खिलाफ लड़ रहा है लड़ाई : पीएम मोदी


लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सोनिया ने दिए प्रधानमंत्री को पांच सुझाव


शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये


इरफान खान की मां का जयपुर में निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर


No comments:

Post a Comment