लाॅकडाउन के दौरान अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना मोहगावं द्वारा अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रेक्टरों को किया जप्त
मंडला ... कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में लागू लाॅकडाउन में शासन द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों के शुरु करने एवं आमजनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कई प्रकार की छूट प्रदान की गई है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा इस दौरान सभी थाना प्रभारियों को जिलें में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा लाकडाउन में निर्माण संबंधी गतिविधीयों को दी गई छुट के दौरान अवैध गिट्टी एवं रेत का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये निर्देशित करने पर थाना प्रभारी मोहगांव श्री विनोद बघेल द्वारा दिनांक 20.05.2020 को मोहगांव क्षेत्र में अवैध गिट्टी/रेत का परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही के दौरान मोहगांव पुलिस द्वारा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8539 को अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए जप्त किया गया । इसके साथ ही पुलिस द्वारा ट्रेक्टर क्र. एमपी 52 एए 2899 तथा एमपी 51 एए 8218 को अवैध रुप से रेत का परिवहन करते हुए जप्त किया गया । पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही में कुल 03 ट्रेक्टर ट्रालियों को जप्त कर थानें में खड़ा करवाया गया है । पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टरों को जप्त कर प्रारंभिक कार्यवाही के पश्चात अग्रिम कार्यवाही के लिये खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक विनोद बघेल के साथ उनि जितेन्द्र बघेल, उनि दयाशंकर पाण्डे, उनि निलेश्वरी काकोडिया, आर. भागचंद मर्सकोले, आर. महेन्द्र परस्ते, आर. प्रहलाद कुशराम, आर. इन्द्रसिंह राजपुत, आर. राजेन्द्र सिंह मरावी, सै. रघुनाथ मरावी की विशेष भुमिका रही ।
रेवांचल टाइम्स राकेश पटेल और शैलेष सिंह की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment