BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने वाला ठेकेदार संजय गुप्ता खुलेआम घूम रहा. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 14, 2020

अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने वाला ठेकेदार संजय गुप्ता खुलेआम घूम रहा.

कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) अलीराजपुर के नाम से नकली सील लगाकर और खनिज अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने का पर्दाफ़ाश होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार संजय गुप्ता के खिलाफ आखिर 12 मई को दोपहर करीब दो बजे अलीराजपुर पुलिस थाने में एफआईआर हो गई। गुप्ता पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 472 व 474 के अंतर्गत पंजीयन किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार संजय गुप्ता ने महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क प्राधिकरण कार्यालय अलीराजपुर में 10 फरवरी 2020 को अपने हस्तलिखित पत्र के साथ कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा के नाम से जावक क्रमांक 872 दिनांक 7 फरवरी 2020 का फर्जी प्रमाण पत्र पेश कर लाखों की रायल्टी राशि

| हड़पने की साजिश की थी, परंतु महाप्रबंधक सड़क प्राधिकरण द्वारा खनिज अधिकारी रायल्टी के संबंध में पुष्टि के लिए जानकारी चाही तो खनिज अधिकारी द्वारा पूर्ण जांच के बाद उक्त प्रमाण पत्र फर्जी पाया था। इसके बाद खनिज अधिकारी ने महाप्रबंधक सड़क प्राधिकरण अलीराजपुर को उक्त सनसनीखेज जानकारी देते हुए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले संजय गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज करने के लिए लिखा था। चूंकि अपराध कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) के नाम से घटित किया गया था, इसलिए इस संगीन अपराध के दोषी संजय कुमार गुप्ता पर जिला खनिज अधिकारी अशोक सिंगारे ने अलीराजपुर थाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संजय गुप्ता के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच में दोष सिद्ध पाए जाने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे उसका दुस्साहस बढ़ता गया और इसी के चलते भारत सरकार के आदेश पर देश भर में लागू आपदा कानून व लॉकडाउन की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए उसने श्री पंचेश्वर मंदिर में दो दिन पूर्व ही एक

बड़ा आयोजन कर दिया था। लॉकडाउन के दौरान आपदा कानून का सरेआम उल्लंघन करने के बाद उसने मीडिया में भी समाचार छपवाए और टेलीकास्ट कराए। लेकिन, दो दिन बाद भी संजय कुमार गुप्ता व उसके अन्य सहयोगियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। संजय कुमार गुप्ता आपराधिक दुस्साहस के बाद भी वह अपनी शातिराना तिकड़मों से बच जाता था, पर जब उसने पवन पुत्र व्यायाम शाला भवन तोड़कर हनुमान भगवान के मंदिर को भी भक्तों से वीरान कर दिया तो उसके खिलाफ पूर्व में किए गए और छुपे हुए अपराधों की एक के बाद एक कई शिकायतें आने लगी। इसके बाद जिले के राजस्व विभाग, नपा परिषद, जिला पंजीयक विभाग ने भी उसके कच्चे चिट्ठों की पूर्ण जांच करने के बाद संजय गुप्ता की अनेक संगीन आपराधिक भागीदारी का खुलासा आधिकारिक रूप से किया है। खनिज विभाग व सड़क विकास प्राधिकरण के साथ हुई जालसाजी का भंडाफोड़ होते ही अन्य संगीन अपराधों में भी शामिल संजय गुप्ता और सरकारी भूमि हड़पने वाले ओछ्बलाल के खिलाफ अन्य मुकदमें भी आगामी समय में कायम होना तय है।

No comments:

Post a Comment