BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेस की स्वतंत्रता के लिए, आम आदमी की जुबां बन कर पत्रकारिता करने वाले सभी साथियों को विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई - राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, भारतीय पत्रकार संघ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 3, 2020

प्रेस की स्वतंत्रता के लिए, आम आदमी की जुबां बन कर पत्रकारिता करने वाले सभी साथियों को विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई - राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, भारतीय पत्रकार संघ


नई दिल्ली। आप जानते ही है कि प्रेस यानी मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। यूं तो पूरी दुनिया में आज भी प्रेस आम आदमी की जुबान के रूप में काफी अहम भूमिका निभा रही है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का मकसद था दुनियाभर में स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करना और उसकी रक्षा करना। प्रेस किसी भी समाज का आइना होता है। प्रेस की आजादी से यह बात साबित होती है कि उस देश में अभिव्यक्ति की कितनी स्वतंत्रता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक जरूरत है।

हमारे भारत जैसे विकासशील देश में मीडिया पर जातिवाद और सम्‍प्रदायवाद जैसे संकुचित विचारों के ख़िलाफ़ संघर्ष करने और ग़रीबी तथा अन्‍य सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ लड़ाई में लोगों की सहायता करने की बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी प्रेस व पत्रकारों की हैं। लोगों का एक बहुत बड़ा वर्ग पिछड़ा और अनभिज्ञ है, इसलिये यह और भी ज़रूरी है कि आधुनिक विचार के साथ साथ सही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को आमजन तक पहुंचाए जाएं ताकि वे सजग और शसक्त भारत का हिस्‍सा बन सकें।

दुनिया के किसी भी देश के उदय और उसकी प्रगति में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। कोई भी देश पत्रकारों को अनदेखा कर तरक्की नहीं कर सकता है। भारत की आजादी के समय भी पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्त्व के प्रति जागरूकता फैलाना है. प्रेस की आजादी और समाचारों को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना इसका उद्देश्य है। मीडिया की आज़ादी का मतलब है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी राय कायम करने और सार्वजनिक तौर पर इसे, मौखिक, प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जाहिर करने का अधिकार है। आओ हम सब मिलकर अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत रचनात्मक लेखन करे और सटीक तथा आवश्यक जानकारीयो से आमजन को अवगत कराएं। भारतीय पत्रकार संघ 'एआइजे' राष्ट्रीय परिवार के विश्वसनीय साथी के तौर पर सदैव आपके साथ हे। उक्त संदेश भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन द्वारा किया गया है।

No comments:

Post a Comment