BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संयुक्त राष्ट्र ने माना-द. कोरिया की राह पर चल कर ही दी जा सकती है कोरोना को मात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 2, 2020

संयुक्त राष्ट्र ने माना-द. कोरिया की राह पर चल कर ही दी जा सकती है कोरोना को मात

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि विश्व दक्षिण कोरिया के ‘उल्लेखनीय उदाहरण’ का अनुसरण करेगा, जो कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में अत्यधिक सफल रहा है। गुतारेस ने कहा कि दक्षिण कोरिया ने अपने देश में कोरोना के संक्रमण को बहुत प्रभावी तरीके से रोका। वहां हाल में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने महामारी से निपटने के लिए बहुत महत्वाकांक्षी योजना पर अमल किया है, जिसमें नए कोयला संयंत्रों पर प्रतिबंध और मौजूदा संयंत्रों के उत्सर्जन में कमी लाना भी शामिल है।
गुतारेस ने कहा हम उम्मीद करते हैं कि कोरिया गणराज्य के इस उदाहरण का दुनिया में कई अन्य देश भी अनुसरण करेंगे। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटों में चार मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमितों की संख्या 10,765 हो गई है और 247 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 9,059 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment