एटीएम कक्ष की सीलिंग हुई जर्जर,बड़ी दुर्घटना का अंदेशा
अंजनिया। बस स्टैंड अंजनिया के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष की सीलिंग अत्यंत ही जर्जर अवस्था में आ गई है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।बताया जाता है कि इस कक्ष की सीलिंग टुकड़े-टुकड़े होकर गिर रही है जिससे एटीएम कार्डधारकों को अपनी जान जोखिम में डालकर इसका उपयोग करने में मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामवासियों द्वारा इस संबंध में प्रबंधन को जानकारी दी गई है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि एटीएम कक्ष की जर्जर अवस्था के संबंध में सरपंच अंजनिया सुधीर मरावी को अवगत कराया गया। सरपंच द्वारा कंपनी एटीएम संचालन कर रही कंपनी के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने भी इससे अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कह दिया कि भवन की देखरेख की जवाबदारी मकान मालिक की है।वहीं मकान मालिक द्वारा भी एटीएम कक्ष की क्षत की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।गौरतलब है कि अंजनिया आसपास के 60-65 गांवों का केंद्र बिंदु है तथा इन गांवों से बैंकिंग गतिविधियां करने लोग प्रतिदिन अंजनिया आते हैं। जन मांग है कि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत की जाए अन्यथा इस एटीएम को अन्य भवन में स्थानांतरित किया जाए।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनिया की खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment