बफर परीक्षेत में मृत पाया गया मादा बाघ शावक का शव परीक्षण उपरांत दाह संस्कार किया गया......
मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेच टाईगर रिजर्व सिवनी श्री विक्रम सिंह परिहार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पेच टाइगर रिजर्व के बफर परीक्षेत्र घाटकोहका के वन क्षेत्र अंतर्गत टिकाडी बीट बन कक्ष क्र. आर. एफ.379 मे. गुरुवार 21 मई को प्रातः 8:30 सुरक्षा गश्ती के दौरान एक मादा बाघ शावक को मृत अवस्था में देखा गया सूचना उपरांत क्षेत्र संचालक उप संचालक एवं वन अधिकारियों द्वारा बाग का निरीक्षण किया गया क्षेत्र संचालक पेच टाइगर रिजर्व एवं राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण निर्धारित एस.ओ. पी. के अनुसार एन. टी.सी.ए. प्रतिनिधि श्री एल.के .वासनिक के समक्ष वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ.अखिलेश मिश्रा के द्वारा शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि मादा बाघ शव की मृत्यु बड़े नर बाघ द्वारा लड़ाई के दौरान हुई है ।तथा मादा बाघ शावक के स्वास नली का टूटा होना पाया गया। उपरोक्त क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से मादा बाघ अपने शावको के साथ एक नर बाघ की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। शव परीक्षण के उपरांत प्रयोगशाला में अन्वेषण हेतु सैंपल सक्षरित किए गये। मृत मादा बाघ के सभी अवयव पंजे ,नाखून ,एवं दांत पूरी तरीके से सुरक्षित पाए गये। शव परीक्षण के उपरांत मृत मादा बाघ शावक को पूरे अवयवों के साथ दाह संस्कार किया गया।.....
जिला संवाददाता ...
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट.....


No comments:
Post a Comment