नवविवाहिता की मिली बंजर नदी में लाश मौके में पुलिस ने पहुँच कर की शिनाख्त
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजर पुल के नीचे बंजर नदी में महिला का शव मिलने से पूरे गाँव मे छाया शोक महाराजपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक महिला की पहचान पेटगांव निवासी मनीषा चक्रवर्ती 20 वर्ष के रूप में हुई है वही बताया जा रहा कि महिला नवविवाहिता थी इसलिए पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है वही मौके पर नायब तहसीलदार भी पहुंचे वही पुलिस के द्वारा मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई जिससे घटनास्थल पर क्षेत्रीय जनों और परिजनों की भीड़ लग गई।
वही महिला नवविवाहिता होने के कारण पुलिस मामले की सूक्ष्मता जांच करने की बात कह रही है।


No comments:
Post a Comment