BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 8, 2020

मण्डला : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज




मण्डला : बीते कई दिनों से मौसम में बढ़ी उमस व तपिश ने लोगों को हलाकान कर दिया था। आज अचानक हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं खेती में नमी की कमी को लेकर परेशान किसानों को भी राहत मिली है। हालांकि फसल लगभग कट चुकी है

शुक्रवार को अपरान्ह 1 बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी। आसमान में घिरे काले-भूरे बादलों ने यकायक बड़ी बूंदे गिराना प्रारंभ कर दिया। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। लगभग पौन घंटा की बारिश से जहां शहर के मार्ग व गलियां जल से भर गए। कही-कहीं लोगो की असमंजस की स्थिति भी बन गई है।  क्योकि रोडो  के अगल बगल रखे ठेले तेज हवाओं की वजह से सड़कों पे नजर आने लगे है वहीं वार्ड नंबर 10 में तेज हवाओं के कारण लाइट पोल गिर गया  तत्काल सूचना देने पर एमपीबी ने मौके पर पहुंचकर  अपना कार्यभार संभाला इसी तरह शहर के आसपास के गांवों में भी हल्की बारिश का असर देखा


No comments:

Post a Comment