शाम होते ही चालू हो जाती लाइट की आँख मिचौली हो रहे है ग्रामीण परेशान नही हो रही सुनवाई
विधुत व्यवस्था हो रही लगातार ध्वस्त विकासखंड बीजाडांडी में इस समय लाइट का कभी भी आना जाना लगा रहता है जहां एक ओर कोरोना महामारी के कारण और लॉक डाउन के कारण लोग ऐसी भीषण गर्मी में अपने घर पर रह रहे हैं वही लाइट की परेसानी ने विकासखंड के लोगों को प्रताड़ित किया हुआ है साथ ही ऐसे में पिछले दो हफ्ते से बीजाडांडी je का लापता होना कुछ समझ नही आता जहां ऐसे समय मे प्रत्येक व्यक्ति जिसे जो जिम्मेदारी मिली है वो अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहा है वहां je के लापरवाही पूर्वक गायब होने से बिना राजा की फ़ौज सी स्थिति निर्मित है साथ ही सरकारी नम्बर जिस पर उपभोक्ता पूर्व में जिस पर बात करके अपनी समस्या बता सकता है को भी je के द्वारा बन्द रखा जाता है साथ ही डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर के बन्द की सूचना मिलने के बाद भी अन्य उन स्थानों पर पहले काम कराया जाता है जहां पर je की सांठ गांठ होती है और डेढ़ माह से प्रताड़ित लोगो। को केवल उपदेश का चूर्ण दिया जाता है विभाग के आला अधिकारियों से विकाशखण्ड की जनता निवेदन करती है के ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारी को तत्काल हटा कर आदिवासी क्षेत्र में कर्मठ लोगों को भिजाया जाए जिससे देश की विपत्ति के इस समय मे जिम्मेदारी से काम फील्ड में हो के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया के je से जब कभी फोन पर चर्चा के लिए फोन लगाया जाता है तो अधिकांश साहब फोन नही उठाते जब कभी फोन उठाते हैं तो नियम कानून का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं जब गर्मी में बिजली के ऐसे हालात बने हुए हैं तो आने वाले कुछ दिनों में बरसात लगने वाली है उस समय की भयावहता की कल्पना से ही लोग डर जाते हैं आये दिन बिजली के गुल होने और ट्रांसफार्मर के महीनों तक न बदलने से गेहूं की पिसाई और अन्य कामों में लोगों को परेशानी हो रही है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment