BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झिगराघाट में किया गया त्रिकटूचूर्ण (काढ़ा) का वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 10, 2020

झिगराघाट में किया गया त्रिकटूचूर्ण (काढ़ा) का वितरण




अंजनिया।विकास खण्ड बिछिया के अंर्तगत ग्राम पंचायत झिगराघाट में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जीवन अमृत योजना अंतर्गत त्रिकटूचूर्ण (काढ़ा) का वितरण किया गया। आयुष विभाग इन दिनों जीवन अमृत योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को हराने की जद्धोजहद कर रहा है ।तथा ग्रामीणों को जानकारी में कोविड 19 से बचाव के उन उपायों को बताया जिसमें संक्रमण से बचा जा सकता है ।शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोकर के अंतर्गत  ग्राम पंचायत झिगराघाट में 568 नागरिकों को जीवन अमृत योजना त्रिकटूचूर्ण (काढ़ा) का वितरण किया  गया है ।
    आयुर्वेद दवाओं का वितरण कर रहे शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोकर के प्रभारी राधेलाल नरेटी ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों एवं मण्डला जिले में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों का वितरण किया जा रहा हैं ।आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति के चिकित्सा विधि द्वारा प्रतिरोधक दवाओं की खुराक आमजनों को दी जा रही हैं । नागरिकों से नरेटी कहा है कि ताजे बने हुए एवं पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करें ।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करें । सर्दी खांसी व छींके आने पर मुंह ,नाक रुमाल या टीसू पेपर से ढक लें ।दवा वितरण के दौरान संरपच कुशकली सिरसाम,राममिलन पटैल,नंदकिशोर पटैल,भागवत पटैल,कीरतलाल नागवंशी पीटीएस आदि का सराहनीय योगदान रहा ।


रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की  खबर

No comments:

Post a Comment