BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम देवगांव बम्हनी थाना अंतर्गत गैस लीक से दुःखद घटना, एक व्यक्ति मृत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 17, 2020

ग्राम देवगांव बम्हनी थाना अंतर्गत गैस लीक से दुःखद घटना, एक व्यक्ति मृत

फोटो बहुत ह्रदय विदारक है इसलिए पूरी नहीं दिखाई जा रही है 

घटना पुलिस थाना बम्हनी अंतर्गत ग्राम देवगांव जिला मण्डला की है जहाँ एक घर मे रसोई गैस रिसाव से आग लग जाने से मौके पर ही शिव कुमार पन्द्रो की दुःखद मृत्यु हो गयी । मृतक घर मे अकेला था उसके 3 बेटियां और पत्नी पड़ोसी के यहाँ बैठी थी । कि अचानक आग देखकर लोग चिल्लाये और तुरंत 100 डायल किया गया और मोके पर दमकल टीम पहुँच कर आग को काबू में किया । लेकिन आग इतनी तेज थी कि शिवकुमार को बचाया नही जा सका । घटना के तुरंत बाद SDOP , थानाप्रभारी बम्हनी द्वारा मोके पर जांच की गई जिसमें पाया गया कि गैस से निरंतर रिसाव चालू था और गैस से रेगुलेटर निकला हुआ था । जिसमे एक लोहे की रॉड भी घुसी हुई थी । फिर शव निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । वही पुलिस का कहना है जांच अभी जारी है ।

रेवांचल टाइम्स से चित्रभूषण ठाकुर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment